Oppo Find N2 Flip फोन लॉन्च, Samsung Flip को हो सकता है नुकसान

Oppo Find N2 Flip भारत में Samsung Galaxy Z Flip 4 को टक्कर देने के लिए लॉन्च हो गया है। नया ओप्पो फोन लंदन में एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट के दौरान पेश किया गया। यह भारत के साथ सभी ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा। फोन को शुरू में चीन में ओप्पो फाइंड एन2 के साथ पेश किया गया था। यह कंपनी का दूसरा फोल्डेबल फोन है जो कम से कम अभी के लिए केवल कंपनी के घरेलू मार्केट में उपलब्ध है।
Oppo Find N2 Flip सीधे तौर पर Samsung Galaxy Z Flip लाइन अप को टक्कर देता है। गैलेक्सी Z फ्लिप 4 जिसे भारत में पिछले साल अगस्त में 89,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ओप्पो का दावा है कि डिवाइस के इस वेरिएशन से फोल्डेबल फोन की फेमस क्रीज से छुटकारा मिल जाता है। ओप्पो और सैमसंग के अलावा, मोटोरोला देश में फ्लिप फोन लॉन्च करने वाली स्मार्टफोन कंपनी है।
Oppo Find N2 Flip की भारत में कीमत
डिवाइस की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए £849 है। Oppo ने अभी तक Oppo Find N2 Flip की भारत में कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। Oppo Find N2 Flip की सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो मेन डिस्प्ले है।
Oppo Find N2 Flip के स्पेसिफिकेशन
कवर में 720 x 382 पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ 3.26-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जबकि मेन डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 21: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.8-इंच AMOLED पैनल है। बाहरी डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट तक सीमित है।

स्मार्टफोन एक मीडियाटेक डाइमेंशन 9000+ चिप पर बेस्ड है, जिसे डायमेंसिटी 9000 चिप का एक ओवरक्लॉक वर्जन माना जाता है जिसे हमने पहले ही कई एंड्रॉइड फोन पर देखा है। डिवाइस को 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सिंगल 8GB रैम वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 4GB वर्चुअल रैम दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप 4 के जैसे ही, ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप में एक क्लैमशेल डिजाइन है, जिसमें 6.8 इंच का मेन डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ AMOLED पैनल का यूज करता है, HDR10+ के लिए सपोर्ट करता है। फोन 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ MediaTek डाइमेंशन 9000+ चिपसेट का यूज करता है। कवर डिस्प्ले में 3.26 इंच का एमोलेड पैनल दिया गया है जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है।
Oppo Find N2 Flip कैमरा
कैमरा की बात करें तो Find N2 Flip में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अंदर की तरफ 32MP का कैमरा सेंसर है। Oppo MariSiliconX इमेजिंग चिप के साथ-साथ OnePlus डिवाइसों से Hasselblad एसोसिएशन का यूज कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








