Home
Mobile

29 अगस्त को Oppo Find N3 Flip और Find N3 की हो सकती है धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

Oppo Find N3 Flip Update: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo जल्द ही अपना नया फोन Oppo Find N3 Flip को लॉन्च करने जा रहा है। इसके साथ कंपनी Oppo Find N3 और Oppo Watch 4 Pro को भी पेश कर सकती है। टिपस्टर Max Jambor ने इस अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी शेयर की है। जिनके अनुसार 29 अगस्त को यह फोन चीनी बाजरों में दस्तक देने जा रहा है। हालांकि इस हैंडसेट के लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। तो आइए इस अपकमिंग फोन में मिलने वाले फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Find N3 Flip के संभावित स्पेक्स

Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन में 3.26 इंच की कवर डिस्प्ले दी जा सकती है। इस फोन को राउंड शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ लाया जाएगा। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP (IMX890) + 48MP (IMX581) अल्ट्रा वाइड और 32MP (IMX709) 2x टेलीफोटो कैमरा शामिल किया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500 mAh की बैटरी शामिल कर सकती है। इस फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

हाल ही में ओप्पो का एक हैंडसेट मॉडल नंबर PHT110 के साथ गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। माना जा रहा है कि यह फोन ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप ही हो सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। गीकबेंच पर लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में 12GB तक रैम दिया जा सकता है। वहीं ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ इसे कंपनी लॉन्च कर सकती है।

Oppo Find N3 Flip और Find N3 फोन 29 अगस्त को हो सकते हैं लॉन्च

Oppo Find N2 फीचर्स

ओप्पो फाइंड एन2 को कंपनी ने साल की शुरूआत मार्च में ही भारतीय बाजार में पेश किया था। इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,520 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। ओप्पो फाइंड एन2 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 50-मेगापिक्सल सोनी IMX890 और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सोनी IMX355 सेंसर के साथ आएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल Sony IMX709 RGBW का फ्रंट सेंसर मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 44W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी शामिल की गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find N3 Flip phone can be launched with round shape camera module. In which the primary camera can be included 50MP (IMX890) + 48MP (IMX581) ultra wide and 32MP (IMX709) 2x telephoto camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X