Home
Mobile

Oppo Find N3 Flip फोन की पहली सेल, पहले ही जान लें कीमत और ऑफर्स

Oppo Find N3 Flip First Sale : ओप्पो के पहले फोल्डेबल फोन Find N3 Flip की पहली सेल कल से यानि कि, (22 अक्टूबर ) से शुरू हो रही है। पहली सेल में ओप्पो के इस लेटेस्ट फोन को बिक्री के लिए भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। Oppo ने अपने इस फोल्डेबल फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस किया है। जो एंड्रॉयड 13 OS पर काम करेगा। आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oppo Find N3 Flip कीमत और ऑफर

कंपनी ने ओप्पो फाइंड एन 3 फ्लिप को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज सिंगल वेरिएंट में इसे पेश किया है। जिसकी कीमत 94,999 रुपये तय की गई है। इस स्मार्टफोन को 22 अक्टूबर शाम 6 बजे से ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जिसे कस्टमर्स क्रीम गोल्ड, मिस्टी पिंक, स्लीक ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इस लेटेस्ट फोन पर ग्राहकों को 12 हजार रुपये कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। इसके साथ ही ICICI बैक और एसबीआई बैंक के कार्ड पर 24 महीने की No Cost EMI भी ग्राहकों को मिलेगा। इतना ही नहीं इस फोन पर कस्टमर्स 8000 रुपये का बोनस और 6 महीने के लिए स्क्रीन की वारंटी का भी लाभ ले सकेंगे।

Oppo Find N3 Flip फोन की पहली सेल, पहले ही जान लें कीमत और ऑफर्स

Oppo Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के Find N3 Flip में 7.82 इंच की मेन स्क्रीन मिल रही है, जो 2K रेजोल्यूशन के साथ आ रहा है। इसमें अल्ट्रा थिंन ग्लास प्रोटेक्शन के लिए शामिल किया गया है। वहीं फोन में 6.31 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी है, जो 1116x2484 पिक्सल का रेजोल्यूशन के साथ आ रहा है। इसमें कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 लेटेस्ट प्रोसेसर को शामिल किया है, जो 16GB रैम और 512 GB की स्टोरेज के साथ आ रहा है। इसके कैमरा की बात की जाए तो ओप्पो के इस फोल्डेबल फोन में फोटोग्राफी के लिए 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 64MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने 67W का SuperVooc फास्ट चार्जर इसके साथ दिया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has introduced Oppo Find N3 Flip in 12GB RAM + 256GB storage single variant. The price of which has been fixed at Rs 94,999. This smartphone will be made available for sale at online and offline retail stores from 6 pm on 22nd October. Which customers can buy in three color options: Cream Gold, Misty Pink, Sleek Black.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X