Home
Mobile

Oppo Find N3 Flip आज होगा लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स, पहले ही जान लें कीमत से लेकर सबकुछ

Oppo Find N3 Flip launch today: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो आज यानि 12 अक्टूबर को भारत में अपना नया हैंडसेट ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप फोन लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि इसके एंट्री से पहले ही इस फ्लिप फोन की भारत में कीमत कितनी होगी इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। इतना ही नहीं इसके कई खास स्पेक्स का भी खुलासा हो चुका है। आपको बता दें, इस फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। तो चलिए आपको ओप्पो के इस अपकमिंग फ्लिप फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oppo Find N3 Flip कीमत

फोमस टिप्स्टर अभिषेक यादव ने ओप्पो फाइंड एन फ्लिप की भारत में कीमत की जानकारी X (Twitter) शेयर की है। टिप्स्टर की मानें तो Oppo Find N3 Flip को 12 GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लाया जाएगा। लीक्स के अनुसार इस वेरियंट को भारतीय बाजार में 94,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही टिप्स्टर ने इस बात का भी दावा किया है कि, इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को डील में 89,622 रुपये के दाम पर कंपनी उपलब्ध करा सकती है।

Oppo Find N3 Flip आज होगा लॉन्च, पहले ही जान लें कीमत और फीचर्स

आपको बता दें, पिछले साल लॉन्च हुए ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस किया था। हालांकि अपने आगामी हैंडसेट के अपग्रेडेड वेरियंट की बेस स्टोरेज को कंपनी बढ़ा सकती है। Oppo Find N2 Flip को भारत में 89,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।

Oppo Find N3 Flip फीचर्स

Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन को 3.26 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है, इसके साथ ही यह फोन अपने यूजर को 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। ओप्पो अपने इस अपकमिंग फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर के साथ ला रहा है। इसके साथ ही इसके रियर में गोरिल्ला ग्लास विक्टस कवर बैक दिया जा सकता है। जिसे डायमंड हाइलाइट ब्लेड डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें Find N3 Flip में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा 32MP टेलीफोटो पोर्टेट कैमरा और 48MP वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4300mAh बैटरी शामिल कर सकता है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find N3 Flip will be brought with 12 GB RAM and 256GB inbuilt storage. According to leaks, this variant will be introduced in the Indian market with a price of Rs 94,999. Acompany can make this foldable smartphone available in the deal at a price of Rs 89,622.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X