Home
Mobile

OPPO Find N3 Flip 16GB रैम के साथ लॉन्च , इस दिन से शुरू होगी बिक्री, जानें कीमत और ऑफर डिटेल्स

OPPO Find N3 Flip Price: चीनी स्मार्टफोन कंपनी OPPO ने अपना नया फ्लिप फोन Oppo Find N3 Flip को अपने घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Find N2 Flip के अपग्रेड वेरियंट के तौर पर पेश किया है। OPPO के लेटेस्ट Find N3 Flip फोन को कंपनी ने क्लेमशेल फोल्डिंग मैकेनिज्म डिजाइन और बड़ा कवर डिस्प्ले के साथ लाया है। तो चलिए इस नए फोन में मिलने वाले फीचर्स और इसकी कीमत से लेकर इसपर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स जानते हैं।

OPPO Find N3 Flip कीमत और उपलब्धता

ओप्पो फाइंड N3 फ्लिप को मूनलाइट, रोज और ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसके 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6799 युआन यानि कि, लगभग 77,120 रुपये तय किया गया है। वहीं इसके दूसरे वेरियंट 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट के लिए आपको 7599 युआन यानि कि, लगभग 87,330 रुपये खर्च करने पड़ेगे। लॉन्च के बाद ही चीन में प्री-ऑर्डर के लिए इसे उपलब्ध करा दिया गया है। अगले महीने 8 सितंबर से चीनी बाजारों में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। आपको बता दें, कंपनी ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि, इस फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने के लिए एक अलग लॉन्च इवेंट का आयोजन होगा।

OPPO Find N3 Flip 16GB रैम के साथ लॉन्च , इस दिन से शुरू होगी बिक्री

OPPO Find N3 Flip फीचर्स

ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप को 6.8 इंच फुलएचडी+ E6 AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जो 1-120 हर्ट्ज एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आ रहा है। इसके स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 403 PPI है। इसके अलावा इसके डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। इस स्मार्टफोन में 3.26 इंचAMOLED डिस्प्ले भी मिल रहा है, जो 30/60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 250PPI है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिल रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 3.05 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 9200 4nm प्रोसेसर को शामिल किया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें Immortalis-G715 11-core GPU मिलेगा। यह फोन 12GB + 256GB, 12GB+ 512 GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट में लाया गया है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 13.2 के साथ आ रहा है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 32 मेगापिक्सल 2x टेलिफिटो कैमरा शामिल किया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा मिलेगा। कंपनी ने अपने नए फोन में 4300mAh की बैटरी दी है, जो 44W SuperVOOC FlashCharge को सपोर्ट करती है। इसके अलावा आपको इसमें सिक्यॉरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 5G, 4G, वाई-फाई 802.11 एएक्स, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी, NFC, GPS जैसे फीचर्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moonlight, Rose and Black will be available in three color options in OPPO Find N3 Flip phone. Its 12 GB RAM + 256 GB storage variant costs 6799 Yuan i.e., around Rs 77,120. Whereas its second variant 12 GB RAM + 512 GB storage variant costs around Rs 87,330. This phone will be available for sale in Chinese markets from September 8.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X