Home
Mobile

Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन भारत में 12 अक्टूबर को होगा लॉन्च, पहले ही जान लें क्या कुछ होगा खास

Oppo Find N3 Flip india Launch: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो अपने नए फ्लिप फोन को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Oppo Find N3 Flip के नाम से जाना जाएगा। इस फोन को कंपनी 12 अक्टूबर को लॉन्च करने की तौयारियों में जुटी हुई है। हालांकि देश में लाए जाने से पहले इस फोन की चीनी बाजार में एंट्री हो चुकी है। ओप्पो के इस लेटेस्ट फोन का सीधा मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद Galaxy Z Flip 4 और Razr 2023 से माना जा रहा है। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में इस फोन की कीमत से लेकर इसकी खासिय तक से रूबरू करवाते हैं।

आपको बता दें, ओप्पो अपने अपकमिंग फ्लिप फोन को फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करेगी। जिसे पहले से ही इसपर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि 12 अक्टूबर को लॉन्चिंग के बाद से ही ग्राहक इस फोन की बुकिंग कर सकेंगे। कंपनी ने इससे पहले Oppo Find N2 Flip को लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 89,999 रुपये तय की गई थी।

Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन भारत में 12 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Oppo Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find N3 Flip को 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यूजर इस हैंडसेट का इस्तेमाल आसानी से धूप में कर सकें इसलिएं कंपनी ने इसमें 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। वहीं इसके कवर डिस्प्ले की बात करें तो यह 3.26 इंच के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर इसमें MediaTek Dimensity 9200 SoC दिया जा सकता है। जो सेकेंड जेनरेशन TSMC 4 nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसके अलाना इसमें 12 GB का LPDDR5X रैम मिलने की उम्मीद है।

Oppo Find N3 Flip में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा मिलेगा । जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जबकि दूसरा और तीसरा कैमरा 32 मेगापिक्सल और 48MP का होगा। इसमें मेन कैमरा के तौर पर Sony IMX709 को शामिल किया गया है। इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,300 mAh की बैटरी दी गई है, जो 44 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फिलहाल इसक कलर ऑप्शन और कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find N3 Flip phone will be launched in India on October 12. Although this phone has already been launched in China. In India, this latest phone of Oppo is considered to be a direct competition with the Galaxy Z Flip 4 and Razr 2023 already present in the market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X