Home
Mobile

Oppo Find N3 Flip फोन की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, ट्रिपल रियर कैमरा के होगी एंट्री, जानें सभी डिटेल

Oppo Find N3 Flip Launch Date: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo ने अपने नए फोल्डेबल फोन Oppo Find N3 Flip को भारत में लॉन्च करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन 12 अक्टूबर को दस्तक देने जा रहा है। इसे कंपनी मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ ला रही है। इसके लॉन्चिंग इवेंट के लिए कंपनी ने सभी को मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। तो चलिए आपको इस फोन की खूबियों से लेकर इसकी कीमत तक से रूबरू करवाते हैं।

यहां देंखे लाइव इवेंट

अगर आप भी इस फोन के लॉन्च इवेंट को देखना चाहते हैं, तो कंपनी के यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जहां घर बैठे इसे देखा जा सकता है। इस फोन की एंट्री चीनी बाजार में पहले ही हो चुकी है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, भारत में भी चीन वाले वेरिएंट को लाया जा सकता है।

Oppo Find N3 Flip फोन की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, यहां जानें

Oppo Find N3 Flip की खूबियां

इस फोन के फ्लैगशिप-ग्रेड प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। जो यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस कराएगा। यह अपकमिंग फ्लिप फोन भारत में 6.8 इंच का FHD+ मुख्य डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें 1080x2520 रिजॉल्यूशन पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्कॉट UTG ग्लास प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इसका बाहरी डिस्प्ले 3.26 इंच का हो सकता है , जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है। इसके अलावा इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 चिपसेट शामिल किया जाएगा। यह डिवाइस 12GB रैम के साथ 256GB , 512GB दो स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है।

इसके कैमरे की बात की जाए तो इसमें हैसलब्लैड आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP , 48MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 32MP टेलीफोटो लेंस से लैस होगा। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। ओप्पो अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4,300mAh की बैटरी दे रहा है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा आपको इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

वहीं कीमत की बात करें तो इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find N3 Flip phone will be brought with MediaTek Dimensity 9200 chipset and great features. Along with this, the company has given triple camera setup in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X