Home
Mobile

Oppo Find N3 Flip अलर्ट स्लाइडर के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक, इतनी होगी कीमत

Oppo Find N3 Flip : स्मार्टफोन ब्रांड कंपनी OPPO अपने नए फ्लिप फोन ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही इस फोन के कैमरा और स्पेक्स की जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं इस आगामी फोन के डिजाइन की बात की जाए तो यह काफी स्टाइलिश होने वाला है। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन का इसका टीजर भी जारी कर दिया है। तो चलिए आपको Oppo Find N3 Flip की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oppo Find N3 Flip के फीचर्स

कंपनी पहली पहली बार फाइंड एन3 फ्लिप में अलर्ट स्विच देने जा रही है। जो तीन मोड- वाइब्रेट , रिंग और साइलेंट के बीच टॉगल करने की फैसिलिटी प्रोवाइड करेगा। इस फीचर की मदद से यूजर फोन को खोले बगैर ही म्यूट कर सकेगा। इसके डिजाइन की बात करें तो इस फोन के पीछे की ओर गोरिल्ला ग्लास 7 का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 3.26 इंच का कवर डिस्प्ले शामिल है। इसका पहला डिस्प्ले 6.8-इंच का है।

Oppo Find N3 Flip अलर्ट स्लाइडर के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक

ओप्पो के इस अपकमिंग फोन के कैमरे की बात करें तो इस फोल्डेबल स्मार्टफोन फाइंड एन3 फ्लिप में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके जारी टीजर के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा शामिल होगा, जिसमें 1/1.56-इंच का बड़ा सेंसर भी होगा। जिससे यूजर बेहतरीन फोटोग्राफी कर सकेगा। सबसे खास बात यह है कि, कम रोशनी में भी इसमें 32-मेगापिक्सल का IMX709 टेलीफोटो शूटर होगा जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम और 50 मिमी फोकल लंबाई ऑफर करेगा। इस फोन का कैमरा दूर की वस्तुओं को भी क्लियर कैप्चर करने में सक्षम होगा।

इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का Sony IMX581 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर भी इसमें मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल IMX709 RGBW का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। जिसकी मदद से यूजर्स 30fps पर 4K रेजोल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। आपको बता दें, ओप्पो ने Hasselblad के साथ पार्टनरशिप की है। जिसके यूजर को इस फोन में फोटोग्राफी का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।

OPPO Find N3 Flip के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को CNY 6,799 यानि लगभग 77,200 रुपये शुरुआती कीमत के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं इसके 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,599 यानि कि, लगभग 86,200 रुपये है। फिलहाल भारत में इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo is soon going to launch its premium foldable handset Oppo Find N3 Flip in India. Which can be offered in two colors. In which cream gold and sleek black will be included. The company has said that this phone will be a combo of style and functionality.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X