Oppo अपना नया फोल्डेबल फोन Oppo Find N3 जल्द करेगा लॉन्च , जानें क्या कुछ होगा खास
Oppo जल्द ही ग्लोबल बाजार में अपना नया फोन Oppo Find N3 को लॉन्च कर सकता है। Oppo ने अपने अपकमिंग फोन के टीजर में इसके जल्द ही लॉन्च किए जाने के संकेत दिए हैं। बुक डिजाइन वाला यह फोल्डेबल फोन अगले महीने तक दस्तक दे सकता है। जिसे Oppo Find N2 की जगह पेश किए जाने की उम्मीद है। तो आइए आगे इस फोन में क्या कुछ खास होने वाला है, इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।
टीज में जल्द लॉन्च के संकेत
Oppo ने अपने एक ट्वीट में इस फोन को टीज करते हुए, इसके जल्द लॉन्च का संकेत दे दिया है। जिसके बाद से ही इसके अगस्त तक दस्तक देने की उम्मीद लगाई जा रही है।
Oppo Find N3 के स्पेसिफिकेशंस
ओप्पो के इस अपकमिंग फोन को लेकर हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इसे कंपनी 8 inch क्यूएचडी+ (2560 x 1440 पिक्सल) ओएलईडी आंतरिक लचीली स्क्रीन और 6.5 इंच फुल-एचडी (1920 x 1080) बाहरी डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है। जिसके दोनों डिस्प्ले 120 हर्ट्ज तक की रिफ्रेश रेट के साथ आ सकते हैं। इस फोन को क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। जिसमें 16GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए Oppo Find N3 को ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लाया जाएगा। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (ओआईएस) शामिल किया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का सेंसर और पेरिस्कोप लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का एक अन्य सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

हालांकि, Find N2 Flip की तुलना में इसे कंपनी कई बड़े बदलाव के साथ ला सकती है। Oppo Find N2 Flip के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को देश में 89,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले1080x2520 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ लाया गया है। इसका अन्य डिस्प्ले 3.62 इंच और 382x720 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाला है। Oppo Find N2 Flip एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.0 पर चलता है।


Click it and Unblock the Notifications








