Oppo Find N3 तगड़ी बैटरी, धांसू डिजाइन के साथ लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स
Oppo Find N3 Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपना नया हैंडसेट Oppo Find N3 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। हालांकि कंपनी ने इससे पहले अपना फ्लिप फोन लॉन्च किया था। अपने पहले फोल्डेबल फोन को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर, दमदार बैटरी, आकर्षित डिजाइन और धांसू कैमरा के साथ पेश किया है। आईए आपको ओप्पो फाइंड एन3 स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स से रूबरू करवाते हैं।
Oppo Find N3 की कीमत
Oppo Find N3 की कीमत की बात करें तो वैश्विक 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 2,399 सिंगापुर डॉलर है, हालांकि चीनी बाजारों में इसके 1TB टॉप एंड मॉडल को भी उपलब्ध कराया गया है। यह फोन ब्लैक, रेड, ग्रीन और गोल्ड चार कलर ऑप्शन में आ रहा है। रेड , ब्लैक लेदर फिनिश के साथ और ग्रीन , गोल्ड को मैट ग्लास फिनिश के साथ लाया गया है।

Oppo Find N3 स्पेक्स
ओप्पो ने अपने इस हैंडसेट को 7.82-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है, जिसमें 2440×2268 रिजॉल्यूशन और डायनेमिक 1-120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2,800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी। वहीं इसके कवर डिस्प्ले को 6.31-इंच AMOLED पैनल के साथ लाया गया है। जिसमें 2484 x 1116 रिज़ॉल्यूशन, 10-120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट है। Oppo Find N3 को कंपनी ने नोटबुक की तरह डिजाइन किया है। जिसके पीछे की तरफ एक सर्कुलर कैमरा आईलैंड दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसे Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस किया गया है, जो अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट में से एक है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेश किया है।
Oppo Find N3 में फोटोग्राफी के लिए यूजर को 48 मेगापिक्सल Sony LYTIA-T808 पिक्सेल स्टैक्ड प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा 49 मेगापिक्सल का दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में एक 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। आखिर में एक 64MP का कैमरा है। वहीं बाहरी स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। मेन डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का शूटर मिल रहा है। अपने इस न्यूली फोल्डेबल फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसे 4,805mAh की बैटरी से लैस किया है, जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि केवल 42 मिनट में इस फोन को फुल चार्ज किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








