Home
Mobile

Oppo Find N5 स्पेक्स: डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी का खुलासा

2024 के खत्म होने के साथ Oppo 2025 की धमाकेदार शुरूआत की तैयारी कर रहा है। Reno 13 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च के साथ चीन में Find N5, Find X8 Ultra और Find X8 Mini जैसी नई डिवाइस भी आने वाली हैं।

वीबो पर ओप्पो के फाइंड प्रोडक्ट मैनेजर झोउ यिबाओ ने Find N5 की लॉन्च टाइमलाइन पर संकेत दिए हैं। वहीं एक नए लीक में फाइंड एन5 फोल्डेबल फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है।

Oppo Find N5 स्पेक्स: डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी का खुलासा

Oppo Find N5 के संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक से पता चलता है कि Oppo Find N5 एक प्रीमियम फोल्डेबल फोन होगा। जिसमें 6.4-इंच का बाहरी डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। वहीं अंदर की ओर फोन में 8-इंच की 2K रेजॉल्यूशन वाली बड़ी स्क्रीन होगी, जो 120hz रिफ्रेश रेट के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट होगी।

यह फोन Qualcomm के पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज से जोड़ा जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 50MP का मेन सेंसर, 50MP का मेन सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल होगा।

कुल मिलाकर Oppo Find N5 एक पावरफुल और फीचर-पैक फोल्डेबल फोन के रुप में सामने आ सकता है। Oppo Find N5 के संभावित स्पेसिफिकेशन एक लीक पर आधारित है, लेकिन कंपनी ने अभी तक ऑफिशियली पुष्टि नहीं की है।

Oppo Find N5 लॉन्च डिटेल

ओप्पो के इस फोन की लॉन्चिंग की बात करें तो Oppo Find N5 को चीन में फरवरी 2025 में लॉन्च किए जानें की उम्मीद है। वैश्विक स्तर पर इसे OnePlus Open 2 के रुप में रीब्रांड करके 2025 की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5700mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह फाइंड एन3 के मुकाबले बड़ा अपग्रेड है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find N5: Design, Display, Camera and Battery Specifications Leaked
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X