Home
Mobile

OPPO Find N5 की लॉन्च कंफर्म, यहां जानें क्या कुछ होगा खास

OPPO ने 2025 के अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N5 की आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। यह स्मार्टफोन अगले हफ्ते OPPO Watch X2 के साथ ही चीन में पेश किया जाएगा।

OPPO Find N5 को OnePlus Open 2 के नाम से वैश्विक बाजारों में भी लॉन्च किए जानें की संभावना है, हालांकि इसकी वैश्विक रिलीज को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा OPPO Find N5 को दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, जो टेक्नोलॉजी लवर्स के लिए एक बड़ी आकर्षण है।

OPPO Find N5 की लॉन्च कंफर्म, यहां जानें क्या कुछ होगा खास

OPPO Find N5 की लॉन्च डिटेल्स

OPPO Find N5 की लॉन्च डेट चीन में 20 फरवरी तय की गई है, जो स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे या भारतीय समयानुसार 4:30 बजे होगी। यह स्मार्टफोन डस्क पर्पल, जेड पर्पल और सैटिन ब्लैक तीन आकर्शक कलर में उपलब्ध होगा। OPPO का यह नया फोल्डोबल स्मार्टफोन अपनी प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स के साथ यूजर्स को एक बेहतरीन अनुभव देने के लिए तैयार है।

OnePlus Open 2 के रुप में आने वाले महीनों में अपनी शुरूआत कर सकता है। OPPO के मुख्य प्रोडक्ट अधिकारी, पीट लाउ ने हाल ही में खुलासा किया कि OPPO Find N5 की स्क्रीन पर क्रीज लगभग अदृश्य है, जो फोल्डेबल स्मार्टफोन के अनुभव को और भी शानदार बनाता है। OPPO Find N5 का डिजाइन और टेक्नोलॉजी विशेषताएं इसे स्मार्टफोन लवर्स के लिए के बीच एक अलग आकर्षक बनाएगी।

OPPO Find N5 के स्पेसिफिकेशन

OPPO Find N5 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिल सकता है। अगर यह सही होता है, तो यह इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोल्डेबल होगा, जो बेहतर प्रदर्शन और दक्षता का वादा करता है।
OPPO Find N5 के बॉक्स से बाहर Android 15-आधारित ColorOS 15 चलाने की उम्मीद की जा रही है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें Hasselblad वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50MP OIS-सपोर्टेड मेन कैमरा 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा।

इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,700mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा। लीक्स की मानें तो Find N5 में IPX6, IPX8 और IPX9 रेटिंग मिल सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO Find N5 Set to Launch on Febuary 20, What to Expect
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X