Home
Mobile

Oppo Find X2: एक बेहतरीन 5जी स्मार्टफोन खरीदना है तो इसे पढ़ें...!

Oppo इस वक्त एक उभरती हुई स्मार्टफोन कंपनी है। इस बार ओप्पो कंपनी ने एक 5जी से लैस नया स्मार्टफोन सीरीज इंडिया में लॉन्च किया है, जिसका नाम Oppo Find X2 सीरीज है। इस प्रीमियम फोन सीरीज काफी सारे ऐसी खासियतें हैं, जो निश्चित तौर आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

इस फोन का बेहतरीन डिस्प्ले

इस फोन का बेहतरीन डिस्प्ले

OPPO Find X2 को कंपनी ने एक बेहद ही शानदार QHD+ कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया है, जिसका 120Hz अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट है। इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 865 chipset भी दिया है। इस फोन में वर्साटाइल कैमरा हार्डवेयर और 65 वॉट का सुपरवूक फास्ट चार्जिंग 2.0 सपोर्ट भी कंपनी ने इस कंपनी ने दे रखा है।

ओप्पो फाइंड एक्स 2 का टच इंटरेक्शन काफी जबरदस्त है। आप इस फोन में बिना किसी देरी के पलभर में वेब पेज, इंस्टाग्राम / फेसबुक टाइमलाइन ब्राउज़ कर सकते हैं।

अनमैच्ड वीडियो प्लेबैक एक्सप्रीरियंस

अनमैच्ड वीडियो प्लेबैक एक्सप्रीरियंस

इस फोन के लिए कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में वीडियो देखने का मज़ा काफी नया और मजेदार होगा। इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन की शानदार डिस्प्ले, HDR Video Enhancement technology, कलर, कॉन्ट्रास्ट जैसी बहुत सारी ऐसी चीजें हैं तो इस फोन को बेहद खास बनाती है।

इस फोन का सटीक कलर डिस्प्ले

इस फोन के डिस्प्ले पर आपको एकदम सटीक कलर कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इस फोन में 'Natural Tone Display' दिया गया है, जिसकी वजह से इस फोन में काफी अच्छी कलर डिस्प्ले देखने को मिलती है। ये फोन डिफॉल्ट रूप से Vivid Mode के साथ आता है, जिससे फोन बूस्ट अप किया जाता है लेकिन यूज़र्स अपनी प्रिफ्रेंस के साथ सेटिंग से Gentle or Cinematic mode को भी चुन सकते हैं।

इस फोन का प्रोफेसनल कैमरा सेटिंग्स

इस फोन का प्रोफेसनल कैमरा सेटिंग्स

इस फोन में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जो वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके साथ-साथ इस फोन का दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्र वाइड एंगल लैंस के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो टेलिफोटो लेंस के साथ आता है। इस फोन का 12 मेगापिक्सल वाला कैमरा 120 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू को कवर करता है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा यानि 13 मेगापिक्सल वाला कैमरा 5x hybrid zoom और 20x digital zoom तक के सपोर्ट के साथ आता है।

प्राथमिक कैमरा 60/30 एफपीएस में 4K रिज़ॉल्यूशन और 60 / 30fps में 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस 30fps पर 4K वीडियो और 30 और 60fps दोनों पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड करता है। इस फोन का 48 मेगापिक्सल वाला कैमरा काफी क्रिस्प और चमकदार इमेज को एक्सीलेंट डीटेल्स के साथ कैप्चर करता है। अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस distortion-free images को कैप्चर करता है और मैक्रो शूटर के रूप में भी कार्य करता है। इफेक्टिव मैक्रो शॉट्स के जरिए आप छोटे ऑब्जेक्ट्स को 3 सेमी. तक उसके न्यूनतम हिस्से तक पहुंच सकते हैं।

इस फोन के पिछले कैमरे सेटअप का टेलिफोटो लेंस 13 मेगापिक्सल का है और वो 5X तक के हाईब्रिड ज़ूम के शानदार इमेज को कैप्चर कर सकते हैं। आप 5X ज़ूम सपोर्ट के साथ वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस फोन के कैमरा सेटअप में ये एक बेहतरीन कैमरा लेंस है।

अब इस फोन के वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो ये भी काफी बेहतरीन है। इस फोन के साथ आप 3डी वीडियो मोड में भी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। आप इस फोन से वीडियो को रिकॉर्ड करते वक्त साउंड को भी अच्छी तरीके से फोकस कर सकते हैं। इस तरह से इस फोन का कैमरा सेटअप काफी बेहतरीन है।

दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन

दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन

इस फोन में कंपनी ने 4200 एमएएच की बैटरी दी है, जो 65 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। 65 वॉट का ये चार्जर SuperVOOC 2.0 fast charging टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है। ओप्पो कंपनी ने इस फोन के लिए दावा किया है कि इस फोन का चार्जर इस फोन को सिर्फ 38 मिनट में ही चार्ज कर सकते हैं।

इस फोन का पॉवरफुल प्रोसेसर

इस फोन का पॉवरफुल प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी Qualcomm का top-tier SoC- Snapdragon 865 दिया गया है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 7nm चिपसेट को humongous 12GB LPDDR5 रैम और बड़े पैमाने पर 256 UU 3.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ये आसानी से सबसे अच्छे हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन हैं जो आपको किसी भी स्मार्टफोन में बाजार में मिल सकते हैं। SD865 नवीनतम Kryo 585 कोर का उपयोग करता है जो सिस्टम प्रदर्शन में सुधार करते हैं और ऊर्जा खपत को 25% तक कम करते हैं। ओप्पो फाइंड एक्स 2 मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकता है। यह उस समय भी कई एप्लिकेशन चलाने में सक्षम है, जब आपके पास Google Chrome में कई सक्रिय वेब पेज हों, और साथ ही फोन के अंतर्निहित वीडियो संपादक में एक 4K वीडियो का संपादन कर रहे हों।

हाई स्टैंडर्ड प्राइवेसी

हाई स्टैंडर्ड प्राइवेसी

ई-प्राइवेसी के लिए ओप्पो एक्स-डिवाइस सुरक्षा के हाई लेवल स्टैंडर्ड सेट किया है। इस फोन में प्राइवेसी सिस्टम्स का खास ख्याल रखा गया है। इस फोन में आपको DigiLocker की सुविधा भी मिली है। आप इस फोन की प्राइवेसी सिस्टम को जानकर बिना किसी डर के पेटीएम, गूगल पे, फोन पे जैसे ऐप्स का इस्तेमाल बेफ्रिक होकर कर सकते हैं।

इस फोन में कंपनी ने इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया हुआ है। इसके बाद इस फोन में फेस अनलॉक का फीचर भी दिया गया है, जो काफी तेजी से काम करता है। इसके अलावा ये फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है लेकिन भारत में फिलहाल 5जी कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है।

इस फोन की कीमत और बिक्री

OPPO Find X2 Series का पहला फोन Oppo Find X2 है। इस फोन को कंपनी 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ Black (Ceramic) और Ocean(Glass) कलर में पेश किया है। इस डिवाइस की सेल 23 जून से शुरू चुकी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo is an emerging smartphone company at the moment. This time the Oppo company has launched a new 5G-equipped smartphone series in India, named Oppo Find X2 Series. There are many such features of this premium phone series, which will surely catch your attention. Let us tell you about it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X