Oppo Find X6 Series, Oppo Pad 2 21 मार्च को होंगे लॉन्च, जाने फीचर

Oppo Find X6 सीरीज 21 मार्च को चीनी मार्केट में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Oppo ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट के जरिए नए फाइंड एक्स सीरीज स्मार्टफोन के आने का खुलासा किया है। लाइनअप में रेगुलर ओप्पो फाइंड एक्स6 और फाइंड एक्स6 प्रो शामिल हो सकते हैं और ओप्पो पैड 2 के साथ इसको लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए से हैंडसेट के लिए प्री-रिजर्वेशन स्वीकार करना भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा, ओप्पो फाइंड एक्स6 सीरीज के कलर ऑप्शन और रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। चलिए जानते हैं डिटेल में।
Oppo Find X6 सीरीज लॉन्च टाइम
पिछले साल के ओप्पो पैड का उत्तराधिकारी ओप्पो पैड 2 भी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ डेब्यू करेगा। वीबो पर कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर पोस्टर के मुताबिक , लॉन्च इवेंट चीन में स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) से शुरु किया जाएगा। पोस्टर से पता चलता है कि Oppo Find X6 सीरीज में MariSilicon X NPU और Hasselblad ब्रांडेड कैमरा सेटअप होगा।

Oppo ने चीन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट और JD.com के जरिए से Find X6 सीरीज और Oppo Pad 2 के लिए प्री-रिजर्वेशन स्वीकार करना भी शुरू कर दिया है । हालाँकि, अभी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
Oppo Find X6 सीरीज कलर
टिपस्टर SnoopyTech ने ट्विटर के जरिए ओप्पो फाइंड एक्स6 और फाइंड एक्स6 प्रो के कलर ऑप्शन और रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को लीक किया है । टिपस्टर के मुताबिक, वैनिला मॉडल स्टारी स्काई ब्लैक और स्नोई माउंटेन गोल्ड शेड्स में आएगा। इसे सिंगल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शनों में पेश किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, ओप्पो फाइंड एक्स6 प्रो को क्लाउड इंक ब्लैक और फीकन ग्रीन शेड्स और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
पिछले लीक के मुताबिक, Oppo Find X6 को MediaTek Dimensity 9200 SoC पर बेस्ड हो सकता है, Oppo Find X6 Pro को Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिल सकता है। कहा जाता है कि दोनों मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरे होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








