Home
Mobile

Oppo Find X7, Find X7 Ultra के कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें कब देगा दस्तक

Oppo Upcoming Phone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो जल्द ही अपनी नई फाइंड एक्स 7 सीरीज लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसके तहत ब्रांड अपने दो नए हैंडसेट Oppo Find X7 और Oppo Find X7 Ultra को पेश करने वाला है। इस आगामी सीरीज को अगले महीने के शुरूआती दिनों में ही पेश किया जाएगा। चीन में 8 जनवरी को ये फोन्स दस्तक देने जा रहे हैं। इससे पहले ही इनके खास स्पेसिफिकेशंस और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आ गई है। तो चलिए आपको आगे इसके स्पेसिफिकेशंस की डिटेल बताते हैं।

Oppo Find X7, Find X7 Ultra के कलर ऑप्शन और स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Oppo Find X7 सीरीज के कलर ऑप्शन

Oppo Find X7 को कंपनी डेजर्ट मून सिल्वर, स्मोकी पर्पल, स्टारी स्काई ब्लैक और सी एंड स्काई कलर ऑप्शन के साथ ला सकती है। वहीं अल्ट्रा मॉडल को पाइन शैडो इंक, सी एंड स्काई, डेजर्ट मून सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है।

Oppo Find X7 स्पेक्स

Oppo Find X7 समार्टफोन में कंपनी 6.78 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दे सकती है। जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट शामिल किया जाएगा। इसे बाजार में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज, 16GB रैम और 256GB स्टोरेज, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर के साथ आएगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Oppo Find X7 Ultra स्पेक्स

ओप्पो फाइंड X7 अल्ट्रा में 6.78 इंच का 2K OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। अपने इस डिवाइस को कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ ला सकती है। जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज, 16GB रैम और 256GB स्टोरेज, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज तीन स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50MP का प्राइमरी सेंसर (Sony LYT-900), 48MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 8MP का टेलीफोटो सेंसर, 2MP का मैक्रो सेंसर कैमरा से लैस होगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

अपने इस दोनों फोन्स को कंपनी डुअल टोन बैक पैनल और पंच होल कटआउट डिजाइन के साथ पेश करेगी। फिलहाल इन्हें चीनी बाजार में उतारा जा रहा है। भारत में ये फोन कब तक दस्तक देंगे इसे लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo is going to launch two new smartphones under the Find X7 series. Which will be known as Oppo Find X7 and Oppo Find X7 Ultra. Oppo Find X7 will be launched with MediaTek Dimensity 9300 processor and Oppo Find X7 Ultra will be launched with Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X