Oppo Find X7 सीरीज की होने जा ही धमाकेदार एंट्री, इन खूबियों से होगा लैस, जानें सभी डिटेल
Oppo Find X7 Series: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो (Oppo) जल्द ही अपनी आगामी सीरीज Oppo Find X7 पर से पर्दा उठाने वाली है। इसके तहत ओप्पो के दो नए हैंडसेट Oppo Find X7, Find X7 Ultra को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की मानें तो इस सीरीज को धांसू फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। इन फोन्स के आने से पहले ही इनके कई खास स्पेक्स की जानकारी लीक हो चुकी है। तो आइए आगे इसके अब तक सामने आए सभी डिटेल्स जानते हैं।

Oppo Find X7 सीरीज की लॉन्चिंग व कीमत
ओप्पो फाइंड X7 सीरीज की लॉन्चिंग की बात करें तो इसे कंपनी सबसे पहले अपने घरेलू बाजार में 8 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट्स में इसके दाम के भी डिटेल सामने आ चुके हैं। जिसके अनुसार ओप्पो फाइंड एक्स के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 3,999 युआन यानि कि, (465 डॉलर) तय की जा सकती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Find X7 स्मार्टफोन डेजर्ट मून सिल्वर, स्मोकी पर्पल , सी , स्काई और स्टेयरी स्काई ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है।
Oppo Find X7 सीरीज के स्पेक्स
ओप्पो के Find X7 सीरीज के अल्ट्रा मॉडल को 6.82 इंच की LTPO ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्टज और 2K रेजॉल्यूशन होगा। इस सीरीज के वनीला मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 Soc प्रोसेसर शामिल किया जा सका है। जो 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं इसके अल्ट्रा मॉडल मॉडल को स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किए जाने की उम्मीद है। जो 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज से पैक्ड हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए कंपनी Find X7 अल्ट्रा को Sony LYT-900 50 मेगापिक्सल का लेंस के साथ ला सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें सोनी LYT-900 50 मेगापिक्सल का लेंस दिया जाएगा। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का एक डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 3X ऑप्टिकल जूम के साथ दिए जाने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस सीरीज के सभी मॉडल को 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अपने इन दोनों डिवाइसेस को पावर देने के लिए कंपनी इसे 100W की चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








