Home
Mobile

Oppo Find X7 के लॉन्‍च से पहले कलर वेरिएंट्स का खुलासा, 8 जनवरी को देगा दस्तक

Oppo Upcoming Smatphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो जल्द ही अपने Find X7 सीरीज को चीनी बाजार में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही इस आगामी सीरीज को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अब कंपनी ने अपने ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर इस फोन लिस्‍ट कर दिए है, जिससे इसके की भी जानकारी सामने आ गई है। तो आइए आपको इस की लॉन्च डेट से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में आपको डिटेल्स बताते हैं।

Oppo Find X7 के लॉन्‍च से पहले कलर वेरिएंट्स का खुलासा,जानें सभी डिटेल

दरअसल चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर Find X7 सीरीज के कुछ वीडियोज शेयर किए गए हैं। जिससे इस अपकमिंग फोन का फ्रंट लुक सामने आया है। इन दोनों फोन्स में यूजर क लेदर फ‍िनिश के साथ डुअल टोन डिजाइन मिल सकता है। वीडियो के अनुसार फोन्स में कर्व्‍ड एजेज होंगे और डिस्‍प्‍ले में पंच होल मिलेगा। जिसके अंदर सेल्फी कैमरा शामिल किया जा सकता है। शेयर वीडियो में Find X7 को 4 कलर वेरिएंट में दिखाई दे रहा है। कंपनी अपने इस आगामी फोन को पर्पल , ब्‍लैक और सिल्‍वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा सकती है।वहीं इसके बैक में सर्कल कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल के साथ इसमें एलईडी फ्लैश भी दिया जा सकता है। फोन के राइट साइड में यूजर को वॉल्‍यूम और पावर बटन मिल सकता है।

Oppo Find X7 के स्पेसिफिकेशंस

Oppo Find X7 में ग्राहकों को कं कंपनी 6.78 इंच का BOE OLED पैनल दे सकती है। जो 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 9300 चिपसेट दिया जा सकता है। अपने इस सीरीज को कंपनी 16 GB तक रैम के साथ पेश कर सकती है। हालांकि इसके बेस मॉडल को 12 GB रैम के साथ लाया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256 GB तक मिनिमम स्‍टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। यह हैंडसेट ColorOS 14 पर आधारित Android 14 पर रन करेगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT-808 का प्राइमरी सेंसर , 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 अल्ट्रावाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find X7 series is going to be launched on January 8. Under which the company will present two phones Find X7 and X7 Ultra simultaneously. Oppo can make the Oppo Find X7 phone available in purple, black and silver color options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X