OPPO Find X7 के लॉन्च से पहले सामने आए स्पेक्स, 16GB रैम के साथ मिलेंगे ये फीचर्स, जानिए
OPPO Find X7 Specs: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो (OPPO) जल्द ही अपना नया हैंडसेट OPPO Find X7 को लॉन्च कर सकती है। कंपनी का यह फोन D9300 चिप वाला अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है। आपको बता दें, स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने हाल ही में अपने Vivo X100 सीरीज को Dimensity 9300 चिप के साथ लॉन्च किया है। Oppo Find X7 की लॉन्चिंग को लेकर उम्मीद की जा रही कंपनी अपने इस फोन को 2024 की पहली तिमाही तक बाजार में पेश कर सकती है। फिलहाल इस फोन को PHZ110 मॉडल नंबर के साथ AnTuTu बेंचमार्क पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके कई खास स्पेक्स का खुलासा हो चुका है।
Oppo Find X7 के फीचर्स
Oppo ने ऑफिशियल कंफर्म करते हुए बताया कि, फाइंड एक्स7 सीरीज को नए हाइपरटोन कैमरा ऑप्टिमाइजेशन और सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लाया जाएगा। कंपनी Find X7 के साथ Find X7 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। वहीं इसके प्रो मॉडल में कंपनी सोनी के नए 1-इंच LYT-900 कैमरा को शामिल कर सकती है। AnTuTu पर लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो फाइंड X7 को 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले के साथ मार्केट में लाया जाएगा। इसके साथ ही यह अपकमिंग फोन डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट के साथ दस्तक देगा। ओप्पो अपने इस अपकमिंग फोन में 16GB LPDDR5T रैम के साथ 1TB UFS 4.0 स्टोरेज भी दे सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर संचालित होगा।

OPPO Find X7 स्मार्टफोन AnTuTu पर स्पॉट
OPPO Find X7 को लॉन्च से पहले AnTuTu बेंचमार्क पर देखा गया है। यहां Find X7 को CPU टेस्ट में 521,690 स्कोर, GPU टेस्ट में 911,683 स्कोर, मेमोरी टेस्ट में 471,340 स्कोर और UX टेस्ट में 365,964 स्कोर प्राप्त हुए हैं। इस स्मार्टफोन ने टोटल 2,270,677 स्कोर प्राप्त किए हैं। गौरतलब है कि, PHZ110 Find X7 इससे पहले D9300, 16GB RAM और एंड्रॉइड 14 के साथ गीकबेंच नजर आ चुका है। जिसमें इस फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2139 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 7110 स्कोर मिले थे।
Oppo Reno 11 सीरीज
इसके अलावा ओप्पो अपने आगामी सीरीज Oppo Reno 11 पर से 23 नवंबर को पर्दा उठाने जा रही है। फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए मॉडल Oppo Reno 11 , Reno 11 Pro को एक साथ पेश करेगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही Pad Air 2 टैबलेट पर से पर्दा उठेगा। Reno 11 को Dimensity 8200 प्रोसेसर और Reno 11 Pro मॉडल को Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। आपको बता दें, Oppo Pad Air 2 को ग्लोबल मार्केट में OnePlus Pad Go टैबलेट के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








