Home
Mobile

OPPO Find X7 Ultra Camera Deep-Dive: स्मार्टफोन पर फोटोग्राफी की सीमाओं को आगे बढ़ाने का नया उपाय

हाल ही में हमें Oppo द्वारा शेन्ज़ेन, चीन में उनके लेटेस्ट फ्लैगशिप Find X7 Ultra से रूबरू होने के लिए इनवाइट किया गया था। वर्तमान में यह स्मार्टफोन चीनी बाजारों में ही उपलब्ध है। इसके साथ ही यह अपनी बेहतरीन कैमरा सिस्टम के लिए खूब सुर्खिया बटोर रहा है। आइए Oppo के Find X7 Ultra के कैमरा फीचर्स पर एक नजर डालें। वहीं यह भी जाने की आखिर इस स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स को क्या खास बनाता है।

कटिंग-ऐज हाइपरटोन इमेज इंजन के साथ एक क्वाड मुख्य कैमरा मौजूद

हाई-रिज़ॉल्यूशन वाले कैमरे प्रभावशाली होते हैं, लेकिन ज्यादा HDR प्रोसेसिंग की वजह से ज्यादातर हाइलाइट्स और ब्लर इमेज के साथ कटी-पिटी इमेज भी आ सकती है। Oppo अपने कटिंग-ऐज हाइपरटोन इमेज इंजन के साथ इस समस्या को हल कर रहा है। Oppo की इस AI Technology का लक्ष्य HDR फोटोग्राफी के लिए अधिक नेचुरल और रियल दिखने वाले इमेज को प्रदान करना है।

OPPO Find X7 Ultra बढ़ाएगा फोटोग्राफी की सीमाएं

अल्ट्रा-वाइड कैमरा - 14 मिमी फाइंड X7 अल्ट्रा का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 1/1.95 इंच के आकार के साथ एक बड़ा 50MP Sony LYT-600 सेंसर पैक प्रोवाइड करता है। यह सेंसर एक नए f/2.0 अपर्चर लेंस से लैस है, जो कि स्मार्टफ़ोन पर अल्ट्रा-वाइड कैमरों के लिए तेज गति उपलब्ध कराता है। इस जोड़ी का लक्ष्य अल्ट्रा-वाइड लेंस की सिग्नेचर वाइड फील्ड व्यू की विशेषता प्रदान करते हुए, हाइलाइट्स, डिटेल, एक्सपोज़र और सटीक रंगों को सावाधानी से बैलेंस करके असाधारण सी दिखने वाली इमेजेस को कैप्चर करना है।

वाइड कैमरा - 23 मिमी Oppo के Find X7 Ultra में सेकंड जनरेशन का 50MP Sony LYT-900 सेंसर मौजूद है। यह 1-इंच सेंसर विशेष रूप से स्मार्टफ़ोन के लिए डिज़ाइन किया गया पहला सेंसर है। पिछले Sony MX989 सेंसर की तुलना में Oppo का कहना है कि यह 32% बेहतर दक्षता प्रदान करता है, जिससे 1-इंच सेंसर वाले फोन पर अधिक एडवांस कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी टेक्नोलॉजी की अनुमति मिलती है।

OPPO Find X7 Ultra बढ़ाएगा फोटोग्राफी की सीमाएं

फोन कस्टम- यह स्मार्टफोन डिजाइन किए गए 1G7P लेंस से लैस है, जिसके बारे में Oppo का दावा है कि, यह लेंस रिफ्लेक्शन को 50% तक कम कर सकता है। यह जोड़ी 1-इंच सेंसर की क्षमताओं को अधिकतम करने के लिए डिज़ाइन की गई है, ताकि बेहतर इमेज क्वालिटी प्रोवाइड की जा सके।

टेलीफोटो - 65mm Oppo Find X7 Ultra दो पेरिस्कोप ज़ूम कैमरों वाला पहला फोन बनकर नई उपलब्धि हासिल कर रहा है। इनमें से पहला लेंस 3x ज़ूम प्रदान करता है और 1/1.56 इंच मापने वाले बड़े 50MP IMX890 सेंसर का इस्तेमाल करता है। बता दें कि इस सेंसर को तेज f/2.6 अपर्चर के साथ जोड़ा गया है, जिसका लक्ष्य अच्छी और कम रोशनी दोनों कंडीशन में हाई क्वालिटी की टेलीफोटो इमेज प्रोवाइड करना है। इसके अलावा यह लेंस 25 सेंटीमीटर की न्यूनतम फोकस दूरी का दावा करता है, जिससे आप डिटेल्स वाले क्लोज-अप शॉट्स और प्रोडक्ट फोटोज को आसानी से कैप्चर कर सकते हैं।

OPPO Find X7 Ultra बढ़ाएगा फोटोग्राफी की सीमाएं

इसका दूसरा लेंस 35 मिमी Find X7 Ultra अपने बिल्कुल नए 6x पेरिस्कोप जूम लेंस के साथ टेलीफोटो क्षमताओं को आगे बढ़ाता है। इस लेंस में 50MP Sony IMX858 सेंसर और 135 मिमी फोकल लंबाई है, जो इसे दूर नजर आने वाले व्यू को कैप्चर करने और टेलीफोटो पोर्ट्रेट बनाने के लिए एक बेहतरीन रूप देता है। साथ ही Oppo ने एक नया AI Zoom फीचर भी इसमें शामिल किया है, जो कि हाई जूम लेवल्स पर इमेज की क्वालिटी और क्लियरिटी को बढ़ाने के लिए बड़े-मॉडल AI Technology का लाभ उठाता है। वैसे अधिकतर डिजिटल जूम 120x तक पहुंच पाते है, लेकिन AI जूम का लक्ष्य 20x या 30x जैसी महत्वपूर्ण जूम रेंज पर भी अच्छी इमेज क्वालिटी प्रदान करना है।

वैसे तो इस स्मार्टफोन में 32मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है, लेकिन इसका पूरा फोकस रियर कैमरा सिस्टम पर है। इसके साथ ही Find X7 Ultra सेल्फी लेने वालों को नजरअंदाज नहीं करता है। सेल्फी के लिए भी इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कि हाई क्वालिटी वाली सेल्फी और क्लियर वीडियो कॉल की पेशकश करता है।

OPPO Find X7 Ultra बढ़ाएगा फोटोग्राफी की सीमाएं

जानें हाइपरटोन इसे कैसे हासिल करता है

प्रीरिजर्व्ड डिटेल्स: ट्रेडिशनल HDR एल्गोरिदम कभी-कभी इमेजेस को अधिक तेज कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप नजर आने वाली छोटी-छोटी जानकारी का नुकसान हो जाता है। हाइपरटोन एक इमेज के भीतर नेचुरल टेक्चर और छोटी-छोटी जानकारी को सुरक्षित रखते हुए बैलेंस बनाने का प्रयास करता है।

बैलेंस्ड टोन: व्यू को अच्छे से चेक करके और उसको एनालाइज करके हाइपरटोन यह सुनिश्चित करता है कि इमेज की हाइलाइट्स से छेड़छाड़ किए बिना इन्हें कैसे बैलेंस किया जा सके। इसी तरह हाइपरटोन इमेज को ब्लर किए बिना उसकी डिटेल्स और डेप्थ को बरकरार रखती है। हाइपरटोन की मदद से इस स्मार्टफोन में इमेजेस अधिक नेचुरल डायनामिक रेंज के साथ प्राप्त होती है, जो कि इंसानों की आंखों की अनुभूति के बेहद नजदीक होती है।

OPPO Find X7 Ultra बढ़ाएगा फोटोग्राफी की सीमाएं

रियल कलर: हाइपरटोन इमेजेस के नेचुरल कलर पर अधिक फोकस करता है। इसके साथ यह भी देखता है कि इमेजेस व्यू का रियल कलर सही ढंग से दर्शाया गया है या नहीं।

डिटेल्स में समझे तो हाइपरटोन का लक्ष्य कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी और वास्तविक दुनिया के बीच आने वाले अंतर को कम करना है। साथ ही ऐसी तस्वीरें पेश करना हैं, जो कि अधिक प्राकृतिक, सजीव और आपके द्वारा वास्तव में देखी गई चीजों का करीब से अनुभव करवाती हो।

OPPO Find X7 Ultra बढ़ाएगा फोटोग्राफी की सीमाएं

अतिरिक्त सुविधाएं जो आपके फोटोग्राफी अनुभव को बेहतर बनाती हैं

हैसलब्लैड पोर्ट्रेट मोड: जायंट हैसलब्लैड कैमरा कंपनी के साथ Oppo का सहयोग Find X7 Ultra के पोर्ट्रेट मोड तक फैला हुआ है। यह मोड 4 अलग-अलग फोकल लंबाई (23 मिमी, 44 मिमी, 65 मिमी और 135 मिमी) प्रदान करता है। प्रत्येक को एक अलग हैसलब्लैड लेंस में कैलिब्रेट किया जाता है।

यह आपको वाइड ग्रुप शॉट्स से लेकर पेशेवर दिखने वाले बोकेह इफेक्ट वाले फ्लेटरिंग क्लोज़-अप तक विभिन्न पोर्ट्रेट स्टायल्स को प्राप्त करने की अनुमति देता है। इसके अलावा Find X7 Ultra के पोर्ट्रेट मोड को "व्यक्तिगत अंतरों का सम्मान करने वाला" कहा जाता है, जो दूर से विषयों को कैप्चर करने पर भी स्किन की टोन और चेहरे की विशेषताओं को ईमानदारी से दर्शाता है।

OPPO Find X7 Ultra बढ़ाएगा फोटोग्राफी की सीमाएं

हैसलब्लैड प्रो मोड: इस स्मार्टफोन में मौजूद यह वीलव्ड फीचर हाइपरटोन की शक्ति का लाभ उठाते हुए, मैन्युअल कैप्चर पर और भी अधिक कंट्रोल प्रदान करती है, जिससे आप अपने भीतर के प्रोफेशनल फोटोग्राफर को उजागर कर सकते हैं।

मास्टर मोड: Oppo ने मास्टर मोड भी पेश किया है, जो कि विशेष रूप से Find X7 Ultra के कैमरा सिस्टम के अनुरूप मैनुअल कंट्रोल की पेशकश करता है। इस मोड को हैसलब्लैड X2D 100C कैमरे से मिलान करने के लिए कैलिब्रेट किया गया है, जो कि उच्च स्तर का रचनात्मक नियंत्रण प्रदान करता है। यूजर्स अपनी इमेज का अच्छा रिजल्ट प्राप्त करने के लिए अपने लेंस का चयन कर सकते हैं, अपने शॉट को फ्रेम कर सकते हैं, फोकस बना सकते हैं और आईएसओ एवं शटर स्पीड को नियंत्रित कर सकते हैं।

OPPO Find X7 Ultra बढ़ाएगा फोटोग्राफी की सीमाएं

मास्टर मोड में मास्टर इफेक्ट भी शामिल है, जो आपको सैचरेशन, कंट्रास्ट, शार्पनेस और विगनेट को समायोजित करके JPG को अपने वांछित रूप में ठीक करने की अनुमति देता है।

प्रो कंट्रोल और मास्टर इफेक्ट: यह स्मार्टफोन RAW उत्साही लोगों के लिए एक अपकमिंग अपडेट RAW MAX फोटो को अनलॉक करता है, जो कि 50MP RAW फाइलें 16-बिट कलर डेप्थ, डायनामिक रेंज के 13 स्टॉप और BT.2020 कलर प्लेस का दावा करती हैं। इस स्मार्टफोन में मास्टर इफेक्ट्स और प्रो कंट्रोल को एक्टिव करने के लिए बस मास्टर मोड के भीतर "Tweak" पर टैप करना होगा।

अपग्रेड वीडियो कैप्चर: आप सभी कैमरों का उपयोग करके 60fps तक उच्च गुणवत्ता वाले 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रंट कैमरे में सेल्फी फ्रेमिंग के लिए 0.8x, 1x और 2x जूम ऑप्शन दिया गया है। आप वाइड कैमरे से 60fps तक और अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरों से 30fps तक 10-बिट डॉल्बी विजन फुटेज कैप्चर करके अपनी वीडियोग्राफी को और अधिक बेहतर बना सकते हैं।

AI ऑब्जेक्ट रिमूवल: फोटो ऐप का AIGC रिमूवर आपकी इमेज की क्लियरिटी को बरकरार रखेत हुए बैकग्राउंड से लैस अनवांटेड ऑब्जेक्ट की पहचान कर उन्हें हटाने का काम करता है। वहीं इसमें यूजर्स वस्तुओं को मैन्युअल रूप से ड्रॉ या पेंट करके भी हटा सकते हैं।

कैमरी से परे: एक मेन पॉवरहाउस

इस स्मार्टफोन का कैमरा सिस्टम सेंटर में मौजूद है, जो कि अन्य प्रमुख-योग्य विशिष्टताओं का दावा करता है:

डिज़ाइन: Find X7 Ultra को तीन अलग-अलग रंगों में पेश किया है, जो कि Ocean Blue, Sepia Brown और Tailored Black है। यह तीनों कलर फोन को प्रीमियम लुक देते हैं। फोन में पीछे की तरफ ग्लास या इको-लेदर जैसे प्रीमियम मटैरियल्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसs फोन में एक शानदार और टिकाऊ अनुभव के लिए एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ जोड़ा गया है।

डिस्प्ले: 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा इमर्सिव 6.82-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले गेमिंग, ब्राउज़िंग और वीडियो प्लेबैक के लिए स्मूथ विजुअल्स और रिएक्शन्स को सुनिश्चित करता है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 डिस्प्ले इस फोन को आने वाले स्क्रेच और गिरने से होने वाले नुकसान से बचाता है।

परफॉर्मेंस: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 16GB तक LPDDR5x रैम के साथ इस फोन में कठिन कार्यों को करने, मल्टीटास्किंग और ग्राफिक्स-इंटेशिव गेम चलाने के लिए टॉप-टायर परफोर्मेंस की पेशकश करता है और यूजर्स के गेमिंग एक्सपिरियंस को आसान बनाता है।

बैटरी लाइफ: लंबे समय तक चलने वाली 5000mAh की बैटरी आपके फोन को पूरे दिन चार्जिंग प्रोवाइड करेगी। Oppo की 100W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी यह सुनिश्चित करती है कि जरूरत पड़ने पर आप फोन को तुरंत चार्ज कर सकें। Oppo के दावों के अनुसार, यह फोन केवल 10 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।
Oppo Find X7 Ultra पर किसे विचार करना चाहिए?

बहुमुखी कैमरा सिस्टम चाहने वाले मोबाइल फोटोग्राफी लवर्स के लिए Oppo Find X7 Ultra एक बेहतरीन और आकर्षक ऑप्शन हो सकता है। क्वाड मेन कैमरा सेटअप, पॉवरफुल जूम कैपेसिटी और हाइपरटोन इमेज इंजन का एक एडवांस कॉन्बिनेशन उन लोगों की जरूरतों को पूरा करता है, जो अलग-अलग रोशनी में दिखने वाली नेचुरल चीजों को कैप्चर करना बेहद पसंद करते हैं।

इस फोन से किसे सबसे अधिक लाभ हो सकता है, यहां जानें

मोबाइल फ़ोटोग्राफ़र: क्वाड-कैमरा सिस्टम की बहुमुखी प्रतिभा, हाइपरटोन प्रोसेसिंग और RAW कैप्चर ऑप्शन्स के साथ Oppo Find X7 Ultra को आश्चर्यजनक फ़ोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण बनाती है।

यात्रा के शौकीन: कैमरा सिस्टम की वाइड-एंगल, टेलीफोटो और कम रोशनी में ली जाने फोटोज आपकी यात्रा की यादों को उनकी पूरी डिटेल्स कैमरे में कैद करने के लिए एक पॉवरफुल टूल बनाती है।

कंटेट क्रिएटर्स: चाहे आप एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर हों, व्लॉगर हों या फिर फिल्म मेकर्स हों Find X7 Ultra का कैमरा सिस्टम और पॉवरफुल प्रोसेसर हाई लेवल के कंटेट को क्रिएट करने के लिए बेहतरीन टूल प्रदान करता है।

उपलब्धता और कीमत - बता दें कि Find X7 Ultra ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और वर्तमान में यह केवल चीन में उपलब्ध है। इस फोन के बेस वेरिएंट (12GB रैम + 256GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत लगभग CNY 5,999 (लगभग 70,000 रुपये) है। वहीं 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला टॉप-टियर मॉडल CNY 6,999 (लगभग 80,000 रुपये) में उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO Find X7 Ultra Camera Deep-Dive: A new way to push the boundaries of photography on smartphones
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X