Home
Mobile

OPPO Find X7 Ultra स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, पेरिस्कोप कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

OPPO Find X7 Ultra Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी OPPO ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए Find X7 Ultra का लॉनच कर दिया है। फिलहाल इस फोन को चीनी बाजार में पेश किया गया है। जिसे कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, पेरिस्कोप कैमरा के साथ उपलब्ध कराया है। आइए आपको आगे इस फोन के स्पेफिकेशन्स और कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OPPO Find X7 Ultra स्मार्टफोन पेरिस्कोप कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

OPPO Find X7 Ultra की कीमत और उपलब्धता

इस फोन के कीमत की बात करें तो इसके 12GB+256GB स्टोरेज की कीमत 5,999 युआन (845 डॉलर), 16 GB रैम के साथ 256GB वेरिएंट की कीमत 6,499 युआन (915 डॉलर) और 16GB+512GB की कीमत 6,999 युआन (985 डॉलर) है। चाइना में इस इसकी बिक्री 12 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। इस फोन को Ocean Blue, Sepia Brown और Tailored Black कलर में पेश किया गया है।

OPPO Find X7 Ultra के स्पेक्स

OPPO Find X7 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जो LTPO टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 चिप दिया गया है। जो 16 जीबी LPDDR5X रैम के साथ 512 जीबी UFS 4.0 स्टोरेज पेयर के साथ आ रहा है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ओप्पो का यह लेटेस्ट फोन एंड्रॉइड 14 पर रन होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें पेरिस्कोप जूम के साथ 50MP प्राइमरी और OIS के साथ दूसरा सेंसर दिया गया है, तो वहीं तीसरा सेंसर 50MP Sony LYT-600 का है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 100W सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। कंपनी का अपने इस फोन को लेकर दावा है कि, 30 मिनट में यह फुल चार्ज हो जाएगा।

Oppo Reno 11 सीरीज वियतनाम में लॉन्‍च

ओप्पो ने भारत से पहले अपने Reno 11 5G और Reno 11 Pro 5G स्‍मार्टफोन को वियतनाम लॉन्‍च कर दिया हैं। जिसे कंपनी ने कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले, डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 50 मेगापिक्‍सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप, 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से पैक किया है। इसके कीमत की बात करें तो Oppo Reno 11 5G के 8GB+256GB मॉडल को ही फिलहाल लॉन्‍च किया गया है। जिसकी कीमत 10,990,000 VND (लगभग 37,534 रुपये) है। इस फोन को ब्‍लू ओसियन वेव्‍स और कोरल ग्रे कलर्स ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं Reno 11 Pro 5G को 12GB+512GB वर्जन में लाया गया है। जिसकी कीमत 16,990,000 VND (लगभग 58,026 रुपये) है। इसे पर्ल वाइट और कोरल ग्रे जैसे कलर में उपलब्ध कराया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO Find In this, the company has provided a 5,000mAh battery with 100W SuperVOOC charging support. This latest phone from Oppo will run on Android 14.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X