भारत में लॉन्च हुए OPPO के नए दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन, 80 डिग्री गर्म पानी में भी नहीं होगा फोन खराब!
Oppo ने काफी लंबे इंतजार के बाद भारत में Find X8 Series लॉन्च कर दी है, जिसके तहत दो फोन Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro को लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। ये सीरीज पहले ही चीन में लॉन्च की जा चुकी है। अब इन्हें भारतीय मार्केट में पेश किया गया है। आइए इन दोनों फोन के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
Oppo Find X8 Series की कीमत
Oppo Find X8 - Oppo Find X8 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है, जबकि 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। आप इस फोन को 3 दिसंबर से खरीद सकेंगे। आप इस फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाट और Flipkart से खरीद सकते हैं।

Oppo Find X8 Pro - Find X8 Pro की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन Space Black और Pearl White में पेश किया गया हैं। यह फोन भी खरीद के लिए 3 दिसंबर से उपलब्ध होगा और इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा।
Oppo Find X8 स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन को यूनिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको फ्लैट फ्रंट लुक देखने को मिलेगा। इसमें 6.95 इंच की AMOLED Infinite View डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।
ये फोन हाल ही में लॉन्च हुए MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ भारतीय मार्केट में उपलब्ध है। ये स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन 12GB+256GB और 16GB+512GB में मिल सकेगा।
फोटोग्राफी के लिए Find X8 में कंपनी ने 50MP का Sony LYT700 OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का टेलिफोटो कैमरा दिया है। यानी की ये फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। बात करें सेल्फी की तो इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। साथ ही इस फोन को कई सारे AI फीचर्स से लैस किया गया है।
पावर देने के लिए ये फोन 5630mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है, जो कि 80 वॉट के SupeVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट के AirVooC वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
ये फोन ColorOS 15 पर बेस्ड एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। कंपनी इस फोन में 4 साल के ओएस अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का दावा करती है। ओप्पो का ये लेटेस्ट 5जी फोन स्टार ग्रे और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ अब भारतीय मार्केट में उपलब्ध है।
Oppo Find X8 Pro स्पेसिफिकेशंस
इसमें 6.7 इंच की AMOLED Infinte View डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। इसमें भी कॉर्निंग गोरिल्ला प्रोटेक्शन शामिल है।
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर उपलब्ध है। इस फोन को 16GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 50MP का Sony LYT808 प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड सैमसंग कैमरा और 50MP का टेलिफोटो कैमरा दिया है। ये फोन भी ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
पावर के लिए Find X8 Pro में 5910mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें आपको 80 वॉट के SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट के AirVOOC वायरलेस का सपोर्ट मिलेगा।
ये फोन भी ColorOS 15 पर बेस्ड एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसे कंपनी ने 5 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, एनएफसी और ब्लूटूथ 5.4 जैसी सुविधाएं दी है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए ये फोन IP68 और IP69 रेटिंग प्राप्त है। इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि 80 डिग्री के गर्म पानी में भी फोन का कुछ नहीं बिगड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications








