Home
Mobile

Oppo Find X8 और Find X8 Pro के सभी स्पेसिफिकेशन लीक: जानें क्या है खास

चीनी टेक कंपनी Oppo 24 अक्टूबर को अपने घरेलू बाजार चीन में Find X8 और Find X8 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि, लॉन्च से पहले कुछ दिनों पहले ही इन आगामी फोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। तो आइए नई लीक में सामने आई सभी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

Oppo Find X8 के लीक स्पेसिफिकेशन - लीक के अनुसार ओप्पो फाइंड एक्स8 में 6.59-इंच टियामा OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz तक होगा। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें डाइमेंशन 9400 चिपसेट शामिल किया जा सकता है।

 Oppo Find X8 और Find X8 Pro के सभी स्पेसिफिकेशन लीक

इस फोन को कई वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें 12GB/256GB, 12GB/512GB, 16GB/256GB, 16GB/512GB और 16GB/1TB शामिल हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर पैनल में हैसलब्लैड ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सल LYT-700 सेंसर, 50-मेगापिक्सल सैमसंग JN5 अल्ट्रा-वाइड सेंसर और OIS के साथ 3x पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस वाला 50-मेगापिक्सल LYT-600 सेंसर शामिल होगा। वहीं सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।

 Oppo Find X8 और Find X8 Pro के सभी स्पेसिफिकेशन लीक

इसे पावक देने के लिए इसमें 5,630mAh तक की एक बड़ी बैटरी शामिल की जाएगी, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस (मैग्नेटिक) चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इस फोन की मोटाई 7.85 मिमी है। जबकि, इसका वजन 193 ग्राम है। यह फोन IP68/69 रेटिंग के साथ आ सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे लाइट व्हाइट, बबल पिंक, स्टारी ब्लैक और ब्रीज ब्लू में ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है।

Oppo Find X8 Pro के लीक स्पेसिफिकेशन - अब बात करते हैं, ओप्पो फाइंड एक्स8 प्रो की, तो इसमें थोड़ा बड़ा 6.78-इंच BOE माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ आएगा।

चिपसेट की बात करें तो इसमें भी डाइमेंशन 9400 प्रोसेसर होगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB/256GB, 12GB/512GB, 16GB/256GB, 16GB/512GB, 16GB/1TB और 16GB/1TB वाला एक खास सैटेलाइट एडिशन शामिल होगा।

फोटोग्राफी के लिए Pro मॉडल में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का LYT-800 सेंसर, 50-मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड सेंसर, OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का LYT-600 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और OIS के साथ एक अन्य 50-मेगापिक्सल का IMX858 6x पेरिस्कोप टेलीफोटो शामिल होगा।

जबकि, 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके रियर कैमरा सिस्टम में X8 Pro में हैसलब्लैड पोर्ट्रेट मोड, जिसमें सॉफ्ट लाइट पोर्ट्रेट और फूजी फिल्टर शामिल हैं, साथ ही क्विक कैप्चर बटन भी है।

बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें 5,910mAh तक की बैटरी शामिल होगा, जो 80W वायर्ड और 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। इसकी मोटाई 8.24 मिमी और वजन 215 ग्राम है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे स्टारी ब्लैक, ब्रीज ब्लू और लाइट व्हाइट में उपलब्ध कराया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find X8 and X8 Pro Full Specs Revealed, know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X