Home
Mobile

भारत में Oppo Find X8 और Find X8 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म, जानें दोनों मॉडल्स में क्या है खास अंतर

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo ने कंफर्म कर दिया है कि, वह आगामी 21 नवंबर को अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप Find X8 सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रही है।

इस सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट्स Find X8 और Find X8 Pro को पेश करगी, जो भारत में कंपनी के नए ColorOS 15 के साथ आने वाले पहले Oppo फोन्स होंगे। आपको बता दें, इस सीरीज को पहले ही चीनी बाजार में उपलब्ध कराया जा चुका है। तो आइए आगे दोनों मॉडल्स के बीच मिलने वाले खास अंतर को जानते हैं।

भारत में इस दिन Oppo Find X8 सीरीज की होने जा रही एंट्री

जैसा कि, हमने आपको ऊपर बताया है कि, इस सीरीज को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है, ऐसे में इन दोनों फोन्स के स्पेक्स भी सामने आ गए हैं। चीनी वेरिएंट से हम समझने की कोशिश करेंगे कि, भारत में इन दोनों के बीच क्या खास अंतर देखने को मिल सकता है।

Oppo Find X8 सीरीज स्पेसिफिकेशंस-

डिस्प्ले:

Oppo Find X8 में 6.59-इंच टियामा OLED फ्लैट डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500निट्स पीक ब्राइटनेस और वेट टच सपोर्ट के साथ आता है। जबकि, Pro मॉडल में 6.78-इंच का BOE माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500निट्स पीक ब्राइटनेस, वेट टच सपोर्ट, डॉल्बी विजन सपोर्ट और HDR विविड टेक्नोलॉजी के साथ आ रहा है।

चिपसेट:

Oppo Find X8 सीरीज के दोनों हैंडसेट्स में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट शामिल किया गया है।
स्टोरेज और रैम: Find X8 में 16GB तक LPDDR5x RAM के साथ 1TB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। जबकि, प्रो मॉडल में भी 16GB/1TB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम:

Find X8 एंड्राइड 15 आधारित ColorOS 15 के साथ आता है। जबकि, Pro मॉडल भी एंड्रॉइड 15 और ColorOS 15 पर काम करता है।

कैमरा:

Find X8 में 50MP Sony Lytia LYT808 मेन कैमरा के साथ 50MP Samsung S5KJN5 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP Sony LYT-600 टेलीफोटो लेंस है। जबकि, प्रो मॉडल में 6x ऑप्टिकल जूम और 120X तक डिजिटल जूम के साथ एक और 50MP Sony IMX858 6x टेलीफोटो लेंस दिया गया है।

सेल्फी कैमरा:

Find X8 में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि, Pro में 32MP का Sony MX615 लेंस दिया गया है।

बैटरी:

Find X8 को पावर देने के लिए इसमें 5,630mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड, 50W वायरलेस (मैग्नेटिक) और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। जबकि, प्रो मॉडल में 5,910mAh की बैटरी शामिल की गई है। जो 80W वायर्ड, 50W वायरलेस (मैग्नेटिक) और 10W रिवर्स वायरलेस से लैस है।

अन्य फीचर्स:

Find X8 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर (ऑप्टिकल), IR ब्लास्टर, x-एक्सिस लीनियर मोटर, USB-C, NFC, IP68/69 रेटिंग और डुअल स्पीकर मिलते हैं। जबकि, प्रो में IP68/69 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर (ऑप्टिकल),वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और डुअल स्पीकर के साथ IR ब्लास्टर, x-एक्सिस लीनियर मोटर दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find X8 and X8 Pro Launching in India Soon, Expected Specs, Price and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X