Home
Mobile

OPPO Find X8 Mini स्पेसिफिकेशन लीक, जानें फीचर्स, डिजाइन, कीमत और अन्य डिटेल्स

OPPO जल्द ही अपना नया कॉमपैक्ट स्मार्टफोन OPPO Find X8 Mini लॉन्च करने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन मार्च में चीन में OPPO Find X8 Ultra के साथ पेश किया जा सकता है।

लॉन्च से पहले टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने OPPO Find X8 Mini के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार OPPO इस स्मार्टफोन को शानदार कैमरा कैपेसिटी के साथ पेश कर सकता है। तो चलिए आपको आगे अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

OPPO Find X8 Mini के खास स्पेसिफिकेशन लीक

OPPO Find X8 Mini के स्पेसिफिकेशन

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें तो OPPO Find X8 Mini में 6.3-इंच का LTPO डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन के पतले किनारे और बेजल उसे और भी प्रीमियम लुक देंगे। इसके साथ ही इसें ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट रीडर और अलर्ट स्लाइडर भी मिलेगा। हालांकि ऑफिशियल जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

हालांकि Oppo Find X8 Mini के कैमरा फीचर्स को लेकर काफी उम्मीदें हैं। इसमें 50MP का अल्ट्रा-थिन पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा, जो 1/1.56-इंच साइज और OIS सपोर्ट के साथ बेहतरीन फोटो क्वालिटी देगी। साथ ही 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप कैमरा भी स्मार्टफोन को एक शानदार फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करेंगे। वहीं सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है, जो बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आदर्श होगा।

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार OPPO Find X8 Mini में मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट हो सकता है, जो पहले OPPO Find X8 और X8 Pro में देखा गया था। यह चिपसेट LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज को सपोर्ट करेगा, जिससे स्मार्टफोन की परफ़ॉर्मेंस और स्टोरेज स्पीड बेहतरीन होगी। साथ ही फोन को IP68/IP69 रेटिंग मिल सकती है, जो इसे धूल और पानी से बचाएगी। पावर बैकअप के साथ इसमें 5,700mAh की एक बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार OPPO Find X8 Mini में कंपनी अलर्ट स्लाइडर को नए तीन-स्टेज बटन से बदल सकती है, जो पहले Oppo Find X8 Ultra में देखा गया था। इसके अलावा स्मार्टफोन में प्रीमियम लुक के लिए मेटल मिडिल फ्रेम के साथ ग्लास बॉडी हो सकती है, जो न केवल मजबूत होगी बल्कि खूबसूरत भी दिखाई देगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO Find X8 Mini, OPPO Find X8 Mini Key Specifications, Features, Design, Price and More Revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X