Oppo Find X8 सीरीज चीन में लॉन्च के बाद भारत में दस्तक देने को तैयार, जानें क्या होगा खास
चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo ने बीते गुरुवार को चीन में अपनी नई Find X8 सीरीज पेश किया है। इसे लेटेस्ट मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 प्रोसेसर और 16GB तक रैम के साथ उपलब्ध कराया गया है।
चीन में लॉन्चिंग के बाद ही ब्रांड ने पुष्टि कर दी कि, Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro को बहुत जल्द भारतीय बाजार समेत अन्य वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, सटीक डेट का फिलहाल खुलासा नहीं किया है।

Oppo Find X8 के स्पेसिफिकेशन: ओप्पो फाइंड X8 में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 2160H इंस्टेंट टच सैंपलिंग और डॉल्बी विजन और ओप्पो क्रिस्टल शील्ड सपोर्ट वाला 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें नए मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। वहीं ग्राफिक्स हैवी टास्क के लिए इसे इम्मोर्टलिस-G925 GPU के साथ जोड़ा गया है। यह फोन 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज से पैक्ड है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो आपको Find X8 में 50MP Sony LYT-700 मेन कैमरा OIS और 10bit HDR के साथ, 50MP Samsung S5KJN5 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP Sony LYT-600 टेलीफोटो लेंस के साथ 3x ऑप्टिकल जूम और 120x तक डिजिटल जूम दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP Sony IMX615 सेंसर का सपोर्ट मिलता है। Find X8 को पावर देने के लिए इसमें 5,630mAh की बैटरी शामिल की गई है।
Find X8 Pro: प्रो मॉडल में 6.8 इंच का बड़ा माइक्रो कर्व्ड LTPO AMOLED डिस्प्ले है। इसमें भी कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 प्रोसेसर दिया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony lytia LYT808 मेन कैमरा के साथ-साथ 50MP Samsung S5KJN5 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP Sony LYT-600 टेलीफोटो लेंस मिलेगा। हालांकि प्रो मॉडल में 6x ऑप्टिकल जूम और 120X तक डिजिटल जूम के साथ एक और 50MP Sony IMX858 6x टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है।
जबकि, सेल्फी के लिए 32MP Sony IMX615 शूटर है। X8 Pro में बेस मॉडल से थोड़ी बड़ी 5,910mAh की बैटरी है, लेकिन दोनों डिवाइस में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।
ये फोन्स डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर सेटअप और इन्फ्रारेड इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ रहे हैं। ओप्पो के ये दोनों लेटेस्ट फोन Android 15 पर आधारित नए ColorOS 15 पर संचालित होते हैं। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इन्हें IP68/69 रेटिंग प्राप्त हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








