Home
Mobile

Oppo Find X8 सीरीज में जानें क्या कुछ होगा खास

Oppo Find X8 सीरीज की लॉन्चिंग जैसे-जैसे करीब आ रही है, लीक और अफवाहों भी बढ़ती जा रही है। लीक्स से यह स्पष्ट हो गया है कि, ओप्पो अपने ग्राहकों को एक प्रीमियम स्मार्टफोन एक्सपिरियंस देने की तैयारी कर रहा है।

जिसमें पावरफुल प्रोसेसर, दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले क्वालिटी जैसे फीचर्स पर फोकस किया जाएगा। आज हम आपको इस आर्चिकल में ओप्पो फाइंड एक्स8 सीरीज के बारे में अब तक सामने आए कुछ डिटेल्स बताने जा रहे हैं। जिसे आपको जानना चाहिए।

Oppo Find X8 सीरीज में जानें क्या कुछ होगा खास

लॉन्चिंग टाइमलाइन- Oppo Find X8 सीरीज के कई चरणों में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें Find X8, Find X8 Pro और Find X8 Pro सैटेलाइट कम्युनिकेशन वर्जन अक्टूबर 2024 में लॉन्च हो सकता है। जबकि, Find X8 Ultra के 2025 जनवरी में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।

डिस्प्ले - ओप्पो फाइंड X8 में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करने वाली एक फ्लैट 6.5-इंच डिस्प्ले होगा, जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा उपयोग के लिए स्मूथ विजुअल ऑफर करेगा। जबकि, Find X8 Pro में 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन पर समान हाई रिफ्रेश रेट की फैसलिटी दिए जाने की उम्मीद है।

चिपसेट- ओप्पो फाइंड एक्स8 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मीडियाटेक के आगामी डाइमेंशन 9400 चिपसेट शामिल किए जाने की उम्मीद है। लीक की मानें तो चिपसेट में 3.4GHz पर क्लॉक किया गया 1x कॉर्टेक्स-एक्स5 परफॉरमेंस कोर, 3.3GHz पर 3x कॉर्टेक्स-एक्स4 कोर और 2.4GHz पर 4x कॉर्टेक्स-ए720 कोर होंगे।

यह ऑल-बिग-कोर संरचना अपने पूर्ववर्ती, डाइमेंशन 9300 की तुलना में महत्वपूर्ण प्रदर्शन को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है, रिपोर्ट्स 40% बेहतर प्रदर्शन और 35% अधिक दक्षता का सुझाव देती हैं।

फाइंड एक्स8 अल्ट्रा संभवतः सबसे पावरफुल वेरिएंट होगा, जो इसे पावर यूजर्स और मोबाइल गेमर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बनाता है। फाइंड एक्स8 और एक्स8 प्रो दोनों में 16GB तक रैम भी दिए जानें की उम्मीद है।

बैटरी - लीक के अनुसार ओप्पो फाइंड एक्स8 में 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700mAh की बैटरी दिए जानें की उम्मीद है, जबकि फाइंड एक्स8 प्रो में 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,800mAh की बैटरी दी जा सकती है।

वहीं Find X8 Ultra में 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सोपर्ट करेगी।

कैमरा - Oppo Find X8 में ट्रिपल-कैमरा सिस्टम होने की खबर है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा।

जबकि, Find X8 Pro में संभवतः समान कैमरा स्पेसिफिकेशन होंगे, जो बेहतरीन ऑप्टिकल जूम और बेहतर लो-लाइट कैपेसिटी ऑफर करेंगे। वहीं Ultra मॉडल में हाई AI-आधारित फ़ोटोग्राफी सुविधाएं, जो छवि गुणवत्ता को और बेहतर बनाती हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find X8 Series Coming Soon, What to expect
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X