Oppo Find X8 सीरीज की पहली सेल: जानें कितना मिलेगा डिस्काउंट और कहां से खरीद सकेंगे फोन
Oppo Find X8 सीरीज को हाल ही में लॉन्च किया गया है, जिसके तहत ओप्पो कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro को भारतीय मार्केट में एंट्री दी है। अब आज यानी 3 दिसंबर 2024 को इस सीरीज की पहली सेल शुरू हो रही है।
पहली सेल में आप फोन पर शानदार डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। आप इस सीरीज को Oppo कंपनी की ऑफिशियल बेवसाइट के साथ ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart से भी खरीद सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि पहली सेल में इन स्मार्टफोन्स पर कितनी छूट मिल रही है और इनमें क्या फीचर्स मौजूद है?

Oppo Find X8 सीरीज की पहली सेल
कंपनी ने Oppo Find X8 के 12GB + 256GB वेरिएंट को 69,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। लेकिन सभी ऑफर्स मिलाकर इस फोन को पहली सेल में आप 55,000 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, Oppo Find X8 के 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। लेकिन पहली सेल में मिल रहे डिस्काउंट के चलते इसे आप 64,000 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
बात करें Oppo Find X8 Pro की तो इसके 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। लेकिन कंपनी इस फोन पर सभी ऑफर्स को मिलाकर 82,000 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है। आइए इन दोनों मॉडल्स के स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डाल लेते हैं।
Oppo Find X8 स्पेसिफिकेशंस
Find X8 में 6.95 इंच की AMOLED Infinite View डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है। ये फोन हाल ही में लॉन्च हुए MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ पेश हुआ है। फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन 12GB+256GB और 16GB+512GB में खरीदा जा सकता है।
ये फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का Sony LYT700 OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। साथ ही इस फोन को कई सारे AI फीचर्स से लैस किया गया है।
पावर देने के लिए ये फोन में 5630mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 80 वॉट के SupeVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट के AirVooC वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये फोन ColorOS 15 पर बेस्ड एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसे स्टार ग्रे और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Oppo Find X8 Pro स्पेसिफिकेशंस
Find X8 Pro में 6.7 इंच की AMOLED Infinte View डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। इसमें भी कॉर्निंग गोरिल्ला प्रोटेक्शन शामिल है। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर उपलब्ध है। फोन में 16GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। 50MP का Sony LYT808 प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड सैमसंग कैमरा और 50MP का टेलिफोटो कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
पावर के लिए X8 Pro में 5910mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें आपको 80 वॉट के SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट के AirVOOC वायरलेस का सपोर्ट मिलेगा। ये फोन भी ColorOS 15 पर बेस्ड एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
इसमें डुअल सिम, एनएफसी और ब्लूटूथ 5.4 जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं शामिल है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए ये फोन IP68 और IP69 रेटिंग प्राप्त है, जिसकी वजह से 80 डिग्री के गर्म पानी में भी फोन खराब नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications








