Home
Mobile

Oppo Find X8 Series ग्लोबल लॉन्च: कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Oppo अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X8 और Find X8 Pro को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह आगामी सीरीज 21 नवंबर को ग्लोबल बाजार में दस्तक देने जा रहा है। जो फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता हैं।

इनके कैमरे Hasselblad कंपनी ने बनाया है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट शामिल कर सकती है। तो आइए आपको आगे Oppo Find X8 Series में क्या कुछ खास होने वाला है, डिटेल में जानते हैं।

Oppo Find X8 Series ग्लोबल लॉन्च, जानें सभी डिटेल

यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

अगर आप भी इस सीरीज के लाइव इवेंट को देखना चाहते हैं, तो Oppo अपने इस नए फ्लैगशिप को 21 नवंबर को सुबह 5 बजे UTC पर ग्लोबली लॉन्च करेगा। इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसे आप YouTube पर देख सकते हैं।

Oppo Find X8 और Find X8 Pro संभावित स्पेक्स

ओप्पो फाइंड एक्स8 सीरीज की ग्लोबल वेरिएंट्स के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स चीनी मॉडल्स के सामन होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है, तो Find X8 में 6.59 इंच 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले और Find X8 Pro में 6.8 इंच LTPO माइक्रो कर्व्ड AMOLED स्क्रीन होगी। ये दोनों फोन्स 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स ब्राइटनेस और ओप्पो क्रिस्टल शील्ड ग्लास को सपोर्ट करेंगे।

ओप्पो फाइंड एक्स8 और प्रो मॉडल दोनों में MediaTek Dimensity 9400 SoC चिपसेट शामिल होगा। जो 16GB LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन्स डुअल पेरिस्कोप कैमरा सिस्टम के साथ आएंगे।

जिसमें Find X8 में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप और प्रो में 3x और 6x ऑप्टिकल जूम के लिए डुअल 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस होंगे। इनमें AI संचालित टेलीस्कोप जूम, हाइपरटोन इमेज इंजन और हैसलब्लैड के साथ प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की फैसलिटी मिलेगी। दोनों फोन्स में बड़ी बैटरी Find X8 में 5630mAh और Find X8 Pro में 5910mAh की बैटरी मिलेगी। जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

फिलहाल इनके ग्लोबल वेरिएंट की कीमत डिटेल्स का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन अगर चीनी वेरिएंट्स की बात करें तो चीन में Oppo Find X8 और X8 Pro की कीमत $600 से शुरू होती है। उम्मीद की जा रही है कि, ग्लोबल बाजार में इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा तय की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find X8 Series Global Launch, Check Live Stream Details and Timing
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X