Home
Mobile

भारत में लॉन्च से पहले Oppo Find X8 Series की कीमत का खुलासा, स्पेसिफिकेशन पर डालें एक नजर

Oppo आज अपना प्रीमियम AI फोन Find X8 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। लंबे समय बाद Find X सीरीज भारतीय बाजार में वापसी कर रही है।

इससे पहले भारत में Find X2 मॉडल को लॉन्च किया गया था, जबकि इसके बाद केवल Find X6 Pro और Find X7 Untra जैसे मॉडल ही पेश किए गए है। हालांकि, लॉन्च से पहले ही भारत में Oppo Find X8 सीरीज की कीमत लीक हो चुकी है। तो आइए आपको आगे इस सीरीज को लेकर अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

भारत में लॉन्च से पहले Oppo Find X8 Series की कीमत का खुलासा

Oppo Find X8 Pro संभावित कीमत

लीक रिपोट्स की मानें तो इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की यूरोप में कीमत EUR 1,199 (लगभग 1,07,150) रुपये हो सकती है।16GB वेरिएंट के साथ कंपनी 12GB मॉडल की घोषणा भी कर सकती है।

टिप्स्टर योगेश बरार के अनुसार Oppo Find X8 की कीमत 65,000 से लेकर 70,000 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि, Pro मॉडल की कीमत 90,000 रुपये से अधिक होने का अनुमान है। लॉन्च के बाद ये फोन्स भारत में Flipkart और Oppo की आधइकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Oppo Find X8 सीरीज की चीन में कीमत

ओप्पो फाइंड एक्स8 की कीमत चीन में CNY 4,199 (लगभग 48,900 रुपये) और Find X8 Pro की कीमत CYN 5,299 (लगभग 61,700 रुपये) होगी। भारत में फाइंड X8 प्रो की कीमत 70,000 रुपये से कम तय किए जानें की उम्मीद है। जबकि, फाइंड X8 की कीमत 60,000 रुपये से कम तय की जा सकती है।

Oppo का उद्देश्य प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में iQoo, Oneplus और Xiaomi जैसे ब्रांड्स को टक्कर देते हुए, अधिक सुलभ कीमतों पर हाई-एंड-फ्लैगशिप फोन पेश करना है। यह रणनीति प्रतिस्पर्धी कीमतों पर प्रीमियम डिवाइस लॉन्च करने की मौजूदा ट्रेंड के अनुरूप है।

OPPO Find X8 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

OPPO Find X8 में 6.59-इंच Pro-XDR AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2760x1256 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स होगा।

जबकि, Find X8 Pro में थोड़ा बड़ा 6.78-इंच Pro-XDR AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2780x1264 पिक्सल होगा।

दोनों हैंडसेट MediaTek Dimensity 9400 SoC प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। जिन्हें 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।

सॉफ्वेटयर की बात करें तो ये OPPO AI इंटीग्रेशन और 'वन टच टू शेयर' फीचर के साथ Android 15-आधारित ColorOS 15 चलाएंगे।

फोटोग्राफी के लिए Find X8 में इसमें हैसलब्लैड के साथ मिलकर ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50MP Sony IMX LYT-700 प्राइमरी शूटर, 50MP Samsung ISOCELL HN5 अल्ट्रावाइड लेंस और OIS और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप यूनिट शामिल है।

जबकि, प्रो मॉडल में तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP Sony IMX LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50MP ISOCELL HN5 अल्ट्रावाइड सेंसर, 50MP (Sony IMX882) हैसलब्लैड पोर्ट्रेट कैमरा और 50MP Sony IMX858 पेरिस्कोप-टेलीफोटो यूनिट शामिल है।

इसके अलावा, दोनों यूनिट में 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर होगा। स्टैंडर्ड वैरिएंट में 5,630mAh की बैटरी होगी, जबकि प्रो मॉडल में 5,910mAh की बैटरी होगी। अंत में, दोनों ही 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find X8 Series Price Revealed in India ahead of Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X