OPPO Find X8 Ultra और Find X8s में जानिए क्या है खास, 10 अप्रैल को होने जा रही धमाकेदार एंट्री
OPPO अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Find X8 Ultra और Find X8s को लॉन्च करने की पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने एक टीजर पोस्टर के जरिए चीनी वेबसाइट Weibo पर लॉन्च की तारीख का खुलासा किया। शुरूआत में यह सीरीज चीन में लॉन्च होगी, और बाद में इसे वैश्विक स्तर पर पेश किया जाएगा। इसके साथ ही OPPO X8 Ultra के अलावा अपनी प्रोडक्ट रेंज में पैड 4 प्रो टैबलेट, वॉच X2 मिनी और Enco Free 4 ईयरबड्स जैसे कई नए प्रोडक्ट्स का भी अनावरण करेगा।

OPPO Find X8 Ultra और Find X8s के सभी डिटेल्स
OPPO Find X8 Ultra और Find X8s 10 अप्रैल को चीन में लॉन्च होंगे। OPPO Find X8 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और LTPO फ्लैट स्क्रीन के साथ 6.82-इंच क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले की उम्मीद है, जो इसे शानदार विजुअल्स और स्मूथ एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
OPPO Find X8 Ultra में चार कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP Sony IMZ906 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP Sony LYT-600 6X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा टेलीफोटो, टेलीफोटो मैक्रो और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर शामिल होंगे, जो बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव देंगे। स्मार्टफोन को 100W SuperVOOC वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी से पावर मिलेगा, जो लंबी बैटरी लाइफ और तेज चार्जिंग का अनुभव प्रदान करेगा।
OPPO Find X8 Ultra को तीन कलर ऑप्शन होशिनो ब्लैक, मूनलाइट व्हाइट और मॉर्निंग लाइट में उपलब्ध होगा। इसके स्टोरेज ऑप्शन में 12GB/256GB, 16GB/512GB और 16GB/1TB रैम शामिल होंगे। वहीं OPPO Find X8s पांच स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिसमें 12GB/256GB, 16GB/256GB, 12GB/512GB, 16GB/512GB और 16GB/1TB स्टोरेज शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








