Home
Mobile

Oppo Find X8 Ultra में 100W वायर्ड, 80W वायरलेस चार्जिंग की आधिकारिक पुष्टि, जानें कब होगा लॉन्च

Oppo अप्रैल में चीन में Oppo Find X8 Ultra को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। लॉन्च से पहले Oppo Find प्रोडक्ट मैनेजर झोउ यिबाओ ने Oppo Find X8 Ultra के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने बताया कि यह फोन अपने प्रतिस्पर्धियों में एकमात्र 'Ultra' डिवाइस होगा, जिसमें फ्लैट डिस्प्ले होगा, और इसके स्क्रीन की एक झलक दिखाने के लिए एक टीजर इमेज भी शेयर किया है। अब झोउ यिबाओ ने वीबो पर एक नया पोस्ट जारी किया है, जिसमें एक्स8 अल्ट्रा की चार्जिंग क्षमताओं और स्थायित्व के बारे में अहम जानकारी दी है।

Oppo Find X8 Ultra चार्जिंग कैपेसिटी कंफर्म

हाल ही में Oppo Find X8 Ultra और इसके सैटेलाइट कम्युनिकेशन वर्जन को चीन के 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस में 100W चार्जर के साथ देखा गया। ओप्पो फाइंड प्रोडक्ट मैनेजर झोउ यिबाओ ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि फाइंड एक्स8 अल्ट्रा 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह ध्यान में रखते हुए, पिछले साल के फाइंड एक्स7 अल्ट्रा में 80W वायर्ड चार्जिंग की सुविधा थी।

Oppo Find X8 Ultra में 100W वायर्ड, 80W वायरलेस चार्जिंग की पुष्टि

झोउ यिबाओ ने दावा किया है कि ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा केवल 35 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा डिवाइस 80W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। जैसे कि मौजूदा फाइंड एक्स8 और एक्स8 प्रो में है, एक्स8 अल्ट्रा वेरिएंट में IP68/69 रेटेड डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट चेसिस भी होगा।

फेमस टिपस्टर डिजिटल चैट स्टैशन ने हाल ही में ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा के बारे में नई जानकारी लीक की है। उनके अनुसार डिवाइस में लगभग 6000mAh की बैटरी होगी और यह इस साल का एकमात्र 'अल्ट्रा' फ्लैगशिप फोन होगा जिसमें डुअल सेल बैटरी होगी। इसके बावजूद डिवाइस की मोटाई 9मिमी से कम रहने की उम्मीद है। इसके अलावा एक्स8 अल्ट्रा में बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए 0916 X-एक्सिस लीनियर मोटर के अपग्रेडेड वर्जन का इस्तेमाल किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा के अप्रैल में होने वाले लॉन्च इवेंट में अन्य डिवाइस जैसे कि ओप्पो पैड 4 प्रो, फाइंड एक्स8S और फाइंड एक्स8 मिनी भी लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि वैश्विक लॉन्च के संबंध में इन फाइंड-एक्स 8 सीरीज फोन को चीन के बाहर अन्य बाजारों में लॉन्च किए जानें की संभावना नहीं है।

Source

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find X8 Ultra to Feature 100W Wired and 80W Wireless Charging, Officially Confirmed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X