Home
Mobile

Oppo Find X8 vs OnePlus 13: क्या लेटेस्ट टेक्नोलॉजी में फोन देंगे एक दूसरे को टक्कर?, यहां देखें डिटेल्स

Oppo Find X8 vs OnePlus 13: Oppo Find X8 ने भारतीय मार्केट में दस्तक दे दी है। इस फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी ने कई सारी खूबियां दी है। आज हम इस फोन का मुकाबला OnePlus 13 मॉडल से कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि वनप्लस फोन अभी चीन में लॉन्च हुआ है, जिसके बहुत जल्द भारत में आने की उम्मीद की जा रही है। इन दोनों ही ब्रांड्स ने इन फोन्स में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और हाई-एंड फीचर्स शामिल किए है। चलिए आज के इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि आपको Oppo Find X8 और OnePlus 13 में से किसे चुनना चाहिए।

Oppo Find X8 vs OnePlus 13: परफॉर्मेंस में कौन आगे?

Oppo Find X8 vs OnePlus 13: प्रोसेसर और डिस्प्ले

डिस्प्ले: Oppo Find X8 में 6.95 इंच की AMOLED Infinite View डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन को यूनिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको फ्लैट फ्रंट लुक देखने को मिलेगा।

जबकि, OnePlus 13 स्मार्टफोन में 2K+ 6.82-इंच LTPO AMOLED 120HZ डिस्प्ले दी गई है, जो कि हमने पिछले मॉडल में देखी थी। फ्रंट पैनल HDR10+ और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है, जिसकी ब्राइटनेस 4500 निट्स है।

प्रोसेसर: Find X8 फोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। ये स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन 12GB+256GB और 16GB+512GB में मिल सकेगा। जबकि, OnePlus 13 को में आपको Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसमे 12GB रैम से लेकर 24GB तक के रैम का सपोर्ट दिया गया है।

Oppo Find X8 vs OnePlus 13: कैमरा और बैटरी

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Find X8 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में 50MP का Sony LYT700 OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का टेलिफोटो कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। साथ ही इस फोन को कई सारे AI फीचर्स से लैस किया गया है।

OnePlus 13 में भी Find X8 की तरह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें OIS के साथ 50MP Sony LYT-808 सेंसर, 114-डिग्री FOV के साथ 50MP अल्ट्रावाइड Samsung JN1 सेंसर और फाइनल 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप सेंसर दिया गया है। इसमें भी सेल्फी के लिए आपको 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। यानी की कैमरा में दोनों फोनो लगभग समान से नजर आते हैं।

बैटरी: Find X8 में पावर देने के लिए 5630mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 80 वॉट के SupeVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट के AirVooC वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

जबकि, वनप्लस 13 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह डिवाइस 100 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 26 मिनट में 0 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक फुल चार्ज हो सकता है। पेपर पर वनप्लस 13 फोन की बैटरी ओप्पो फाइंड एक्स8 के मुकाबले बड़ी और पावरफुल नजर आती है।

अन्य खूबियां: Oppo Find X8 फोन ColorOS 15 पर बेस्ड एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। कंपनी इस फोन में 4 साल के ओएस अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का दावा करती है। ओप्पो इस लेटेस्ट 5जी फोन को स्टार ग्रे और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

वनप्लस का ये लेटेस्ट फ्लैगशिप चीन में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर रन करता है, लेकिन इसकी ग्लोबल यूनिट्स OxygenOS 15 पर चलेगी। इसमें रीडिजाइन क्विक सेटिंग टॉगल, लॉक स्क्रीन डेप्थ इफेक्ट, इंटेलिजेंट सर्च और कई AI एडिशन का सपोर्ट शामिल है।

Oppo Find X8 vs OnePlus 13: कीमत में अंतर

Oppo Find X8 के 12GB+256GB वेरिएंट को आप 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं, इसके 16GB+512GB वेरिएंट को आप 79,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। बात करें OnePlus 13 फोन की कीमत की तो भारत में इस फोन के लगभग 53,150 रुपये में आने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find X8 has entered the Indian market. Today we are comparing this phone with the OnePlus 13 model.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X