Home
Mobile

Oppo Find X8 vs Vivo X200: प्रीमियम स्मार्टफोन की दौड़ में किसे चुनेंगे आप?

Oppo Find X8 vs Vivo X200: वर्तमान में दो ऐसे डिवाइस हैं, जो कि सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दोनों डिवाइस के नाम Oppo Find X8 और Vivo X200 हैं। ये दोनों ही फ्लैगशिप फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में एंट्री करने जा रहे हैं। इनमें बेहतर परफॉर्मेंस फीचर्स दिए गए हैं।

आज हम आपके लिए इन दोनों फोन की तुलना लेकर आए हैं, ताकि आप ये जान सकें कि आखिर आपके लिए कौन सी चॉइस स्मार्ट हो सकती है। यहां हम Find X8 और X200 के कैमरा और बैटरी से लेकर स्पेसिफिकेशंस सभी की तुलना करने वाले हैं, जिससे आपकी खरीद आसान हो सकेगी। आइए फिर जान लेते हैं।

Oppo Find X8 vs Vivo X200: कौन होगा आपकी स्मार्ट चॉइस

Oppo Find X8 vs Vivo X200: डिस्प्ले

Oppo Find X8 में 6.59-इंच टियामा OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और वेट टच सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन की स्क्रीन में डॉल्बी विजन और HDR10+ जैसे हाई डायनामिक रेंज फॉर्मेट का सपोर्ट भी शामिल है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2760x1256 पिक्सल है।

जबकि Vivo X200 की स्क्रीन Oppo Find X8 की तुलना में थोड़ी बड़ी है। इसमें 6.67 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो कि एमोलेड पैनल 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट भी देखने को मिलेगा।

Oppo Find X8 vs Vivo X200: प्रोसेसर

इन दोनों ही फ्लैगशिप में हाल ही में लॉन्च किए गया MediaTek Dimensity 9400 SoC चिपसेट का सपोर्ट उपलब्ध है। दोनों ही फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज की सुविधा दी गई है। ये दोनों ही फोन चीनी मार्केट में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ मौजूद हैं। यानी की प्रोसेसर के मामले में Oppo Find X8 और Vivo X200 दोनों ही समान प्रतीत होते हैं।

Oppo Find X8 vs Vivo X200: कैमरा

प्रोसेसर की तरह ही इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक जैसा कैमरा सेटअप दिया गया है। Find X8 में 50MP Sony Lytia LYT808 मेन कैमरा के साथ 50MP Samsung S5KJN5 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP Sony LYT-600 टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी कैमरा के लिए इसमें में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

बात करें Vivo X200 कैमरा की तो इसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP Zeiss सुपर टेलीफोटो कैमरा और ऑटोफोकस के साथ 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें भी 32MP का कैमरा मिलेगा।

हालांकि, दोनों फोन्स के कैमरा स्पेसिफिकेशंस पेपर पर बेहतरीन दिखते है, लेकिन इनकी असली परफॉर्मेंस और कौन सा बेहतर है, ये इनकी टेस्टिंग के बाद ही पता चल पाएगा। इनके पिछले मॉडल्स के बेसिस पर देखें तो वीवो का कैमरा ज्यादातर ओप्पो के फ्लैगशिप से बेहतर है।

Oppo Find X8 vs Vivo X200: बैटरी

Oppo Find X8 में 5630mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 80 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo X200 में ओप्पो के फोन की तुलना में बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 5800mAh की बैटरी जोड़ी गई है, जो कि 90 वॉट वायर्ड चार्जिंग के सपोर्ट के साथ मिलेगी। सामने आई जानकारी के मुताबिक, Vivo X200 में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट शामिल नहीं है।

Oppo Find X8 vs Vivo X200: कनेक्टिविटी

इन दोनों ही फोन में वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ v5.4, एक यूएसबी-सी पोर्ट और NFC का सपोर्ट मिलेगा। Oppo Find X8 और Vivo X200 दोनों ही विभिन्न सैटेलाइट के साथ IR ब्लास्टर और जीपीएस कनेक्टिविटी के साथ आएंगे।

Oppo Find X8 vs Vivo X200: भारतीय लॉन्चिंग टाइमलाइन

चीनी स्मार्टफोन मेकर OPPO ने Oppo Find X8 फोन को 21 नवंबर 2024 में लॉन्च करने की पुष्टि की है। जबकि Vivo X200 भारत में दिसबंर 2024 के दूसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या सच में दोनों कंपनियां इन फोन्स को इन्हीं सारी खूबियों के साथ भारत में पेश करेंगी या फिर इनमें हमें और भी कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we have brought you a comparison of these Oppo Find X8 and Vivo X200 phones, so that you can know which choice can be smart for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X