Home
Mobile

Oppo Find X8, X8 Pro और X8 Ultra की बैटरी, वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग की डिटेल लीक

चायनीज टेक कंपनी Oppo कथित तौर पर Find X8 सीरीज पर काम कर रही है। जिसे लेकर लीक्स आने शुरू हो चुके हैं। रिपोर्ट की मानें तो आगामी Oppo Find X8 सीरीज में चीनी बाजार के लिए चार मॉडल शामिल हैं। जिसमें Find X8, Find X8 Pro, Find X8 Pro Satellite Communication Version और Find X8 Ultra शामिल हैं।

इनमें से अल्ट्रा मॉडल के जनवरी 2025 में ऑफिशियली होने की उम्मीद है, जबकि अन्य वेरिएंट अगले महीने यानी की अक्टूबर में लॉन्च हो सकते हैं। अब एक नए लीक में टिपस्टर पांडा इज बाल्ड ने फाइंड एक्स8 सीरीज की बैटरी साइज और चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा किया है।

Oppo Find X8 सीरीज की बैटरी, वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग लीक

ओप्पो फाइंड एक्स8 सीरीज की बैटरी साइज, चार्जिंग कैपेसिटी- टिपस्टर की मानें तो ओप्पो फाइंड एक्स8 में 5,700mAh और एक्स8 प्रो में 5,800mAh की बैटरी शामिल होगी। ये दोनों हैंडसेट 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।

डिवाइस वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। जबकि, प्रो वर्जन में 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने का जिक्र किया गया है। हालांकि, वैनिला मॉडल की वायरलेस चार्जिंग स्पीड की फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Oppo Find X8 सीरीज की बैटरी, वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग लीक

वहीं दूसरी ओर फाइंड एक्स8 अल्ट्रा में 6,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल होगी। इसके अलावा इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने की भी उम्मीद की जा रही है।

लीक तस्वीरों में Find X8, Find X8 Pro और Find X8 Pro सैटेलाइट कम्युनिकेशन वर्जन के लिए क्रमशः PKB110, PKC110 और PKC130 मॉडल नंबर दिखाए गए हैं। सर्टिफिकेशन से यह पता चलता है कि, ओप्पो के आगामी तीनों फोन 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं। बता दें, Find X8 Ultra को अभी चीन में कोई सर्टिफिकेशन नहीं मिला है।

आपको बता दें, Find X8 की एक लीक तस्वीर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखी गई है। लीक तस्वीरों में गोल कोनों और सुपर स्लिम बेजल के साथ फ्लैट डिस्प्ले देखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो Find X8 लगभग 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें डाइमेंशन 9400 चिपसेट दी जा सकती है। जबकि, कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक में 50-मेगापिक्सल के साथ एक अन्य 50-मेगापिक्सल और 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेटअप होगा। इसमें अलावा ये IP69 रेटिंग के साथ आ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find X8, X8 Pro and X8 Ultra battery, wired and wireless charging details leaked know here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X