Oppo Find X9 Pro लॉन्च डेट कन्फर्म: 200MP कैमरा और Dimensity 9500 चिप के साथ धमाका
Oppo Find X9 Pro Launched: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Oppo इस अक्टूबर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि Oppo Find X9 Series को 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके तुरंत बाद ग्लोबल रोलआउट भी किया जाएगा।
लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके डिजाइन, कलर और कैमरा फीचर्स की झलक दिखा दी है। आइए इस फ्लैगशिप सीरीज से जुड़ी अब तक की डिटेल्स जानते हैं।

Oppo Find X9 Pro का डिजाइन
टीज़र्स से साफ है कि Oppo Find X9 Pro एक प्रीमियम लुक के साथ आने वाला है। फोन में Hasselblad-ब्रांडेड क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसे स्क्वायर कैमरा आइलैंड में LED फ्लैश के साथ रखा गया है।
फोन का बैक पैनल फ्लैट है और मेटैलिक फ्रेम इसे और प्रीमियम टच देता है। Oppo Find X9 और Find X9 Pro दोनों में लगभग एक जैसा डिज़ाइन देखने को मिलेगा। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह डिवाइस Velvet Titanium और Frost White शेड्स में उपलब्ध होगा।
Oppo Find X9 Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक्ड/एक्सपेक्टेड)
Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Pete Lau ने X (Twitter) पोस्ट के ज़रिए कन्फर्म किया कि Find X9 सीरीज़ ग्लोबली भी लॉन्च होगी। हार्डवेयर की बात करें तो इसमें नया MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलेगा, जो Oppo के Trinity Engine के साथ ऑप्टिमाइज्ड परफॉर्मेंस देगा।
यह सीरीज ColorOS 16 पर चलेगी, जिसका रोलआउट लॉन्च से एक दिन पहले यानी 15 अक्टूबर से शुरू होगा। खास बात यह है कि आने वाली OnePlus 15 सीरीज़ भी इसी सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च हो सकती है।
Oppo Find X9 Pro कैमरा
इस बार कैमरा सेटअप को लेकर भी Oppo ने बड़ा दांव खेला है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में ट्रिपल हाई-रेजॉल्यूशन लेंस दिए जाएंगे।
- 50MP Sony LYT-828 मेन सेंसर
- 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 200MP Samsung HP5 टेलीफोटो लेंस
यह कॉम्बिनेशन नाइट फोटोग्राफी, जूम और अल्ट्रा-वाइड शॉट्स में बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। Hasselblad ट्यूनिंग इसे प्रो-लेवल क्वालिटी तक पहुंचाने का काम करेगी।
Oppo Find X9 Pro की कीमत और भारत लॉन्च
जहां चीन में लॉन्च डेट 16 अक्टूबर कन्फर्म है, वहीं भारत में इसके आने की उम्मीद 1 से 10 दिसंबर 2025 के बीच जताई जा रही है। कीमत की बात करें तो यह सीरीज़ प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करेगी।
- Oppo Find X9 की शुरुआती कीमत करीब ₹69,999 हो सकती है।
- Oppo Find X9 Pro का प्राइस लगभग ₹94,999 तक पहुंच सकता है।
अगर लीक और टीज़र्स सही साबित होते हैं, तो Oppo Find X9 Pro इस साल का सबसे दमदार फ्लैगशिप साबित हो सकता है। दमदार Dimensity 9500 चिपसेट, नया ColorOS 16, और 200MP टेलीफोटो कैमरा इसे Samsung और Vivo जैसे ब्रांड्स के मुकाबले सीधा खड़ा कर देंगे। भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए यह सीरीज एक बड़ा आकर्षण बनने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications








