भारतीय यूजर्स के लिए OPPO ला रहा है OPPO Reno 12 सीरीज, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
OPPO की तरफ से भारतीय यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि कंपनी जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए OPPO Reno 12 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। पिछले महीने ही कंपनी ने OPPO Reno 12 और OPPO Reno 12 Pro को पेश किया था।
नए स्मार्टफोन में कंपनी ने कई सारे AI फीचर्स जोड़े हैं, जिसमें AI बेस्ट फेस, AI इरेजर 2.0, AI स्टूडियो और AI क्लियर फेस जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स वाला कैमरा भी देखने को मिलेगा।

कंपनी का दावा है कि AI इरेजर फीचर यूजर्स के बहुत काम आ सकता है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी फोटो से बैकग्राउंड डिस्ट्रेक्शन को हटा सकते हैं। इतना ही नहीं ये फीचर 98% तक इमेज रिकग्निशन एक्यूरेसी भी प्रदान करता है।
OPPO Reno 12 सीरीज की खासियत
OPPO इसमें Everyday AI Companion एआई टूल का भी फीचर दे रहा है, जो कि Google के Gemini मॉडल की ओर से काम करेगा। इस फीचर की मदद से लिखना और समरी बनाना आसान हो जाएगा। वहींइसमें AI लिंकबूस्ट को भी जोड़ा गया है, जो कि कमजोर नेटवर्क में कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम करेगा।
OPPO Reno 12 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस
OPPO Reno 12 सीरीज में 6.7 इंच के FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 सिस्टम-ऑन-चिप के साथ 12GB तक LPDDR4x RAM मिलेगी। वहीं अगर हम कैमरे के कॉन्फिगरेशन की बात करें तो इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो यूनिट के साथ कनेक्ट किया जाएगा।
कंपनी का कहना है कि इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में आपको 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो कि 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
कंपनी इस फोन में अपने यूजर्स को 3 कलर ऑप्शन एस्ट्रो सिल्वर, सनसेट पिंक और मैट ब्राउन कलर में पेश करेगी। वहीं इसके दूसरे फोन OPPO Reno 12 Pro की बात करें तो यह फोन प्रो नेबुला सिल्वर, सनसेट गोल्ड और स्पेस ब्राउन कलर ऑप्शन में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








