100 से अधिक Gen-AI फीचर्स लाने की तैयारी में Oppo, बड़े-बड़े टेक दिग्गजों के साथ कर रहा है सहयोग
Oppo ने 5 जून 2024 को इस बात की घोषणा की है कि वह साल 2024 के अंत तक 100 से अधिक Genrative Artificial Intelligence (Gen-AI) सुविधाएं लेकर आने वाला है। बता दें कि इंडस्ट्री में पहली बार Oppo सभी प्रोडक्ट लाइनों में Gen-AI ला रहा है।
कंपनी ने इमेज प्रोसेसिंग, नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और स्मार्ट चार्जिंग जैसे क्षेत्रों में अपने स्मार्टफोन्स में AI क्षमता का विकास करने के लिए Google, Microsoft और MediaTek जैसी AI के क्षेत्र में प्रोद्योगिकी दिग्गजों के साथ सहयोग करने की भी घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी ने एआई के संबंधित वैश्विक स्तर पर 5,399 पेटेंट के लिए आवेदन भी किया है।

क्या है Oppo का लक्ष्य
Oppo में ओवरसीज मार्केट, सेल्स और सर्विस के अध्यक्ष बिली झांग का कहना है कि हमारे निरंतर प्रयासों और कमिटमेंट के साथ कंपनी का लक्ष्य AI लैस स्मार्टफोन्स को सभी के लिए आसानी से उपलब्ध होने योग्य बनाना है। झांग ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में पहली बार Oppo सभी प्रोडक्ट लाइन में Gen-AI ला रहा है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस साल के अंत तक हम लगभग 50 मिलियन यूजर्स के लिए Gen-AI सुविधाएं लाने की कोशिश करेंगे।
Oppo Gen-AI कैसे करेगा काम
कंपनी का कहना है कि उनकी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में Google के Gemini वाले लार्ज लैग्वेज मॉडल (LLM) होंगे, जो कि AI टूलबॉक्स जैसे AI फीचर्स को सक्षम बनाने का काम करेगा। इसमें AI राइटर और AI रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं भी मौजूद होंगी। कंपनी का कहना है कि AI राइटर कंटेंट की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए सेंटेंस को सही तरीके से बनाने, शब्दों का ठीक से चयन करने और ग्रामर से जुड़े सुझाव प्रदान करेगा। ताकि आपको अपने कंटेंट की क्वालिटी में किसी प्रकार का समझौता करने की आवश्यकता ना हो।
दूसरी तरफ AI रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल टूल मीटिंग्स, ट्रांसक्रिप्ट, पॉडकास्ट आदि में किया जा सकेगा। इसकी मदद से यूजर्स को कंटेंट को पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि सुनकर ही समझने की सुविधा मिलेगी।
कंपनी के मुख्य उत्पाद अधिकारी के विचार
Oppo के मुख्य उत्पाद अधिकारी पीट लाउ का कहना है कि हम नेक्स्ट जनरेशन के AI स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव लाने की योजना पर काम कर रहे हैं। हम AI स्मार्टफोन के कॉन्ट्रिब्यूटर और प्रमोटर बनने के लिए तैयार है। हम अपने इंडस्ट्री पार्टनर के साथ मिलकर स्मार्टफोन इंडस्ट्री में होने वाले इनोवेशन को आगे बढ़ाने और मोबाइल फोन के इस अनुभव को नया रूप देने के लिए पूरे सहयोग के साथ काम करने के लिए तैयार है।
Microsoft के साथ मिलकर काम कर रहा है Oppo
कंपनी ने कहा है कि यह Microsoft फास्ट ट्रांसक्रिप्शन और न्यूरल टीटीएफ टेक्नोलॉजीज द्वारा संचालित एक अधिक कुशल, सटीक और नेचुलर वॉयस एंव टेक्स्ट को कन्वर्ट करने के लिए नए एक्सपीरियंस लेकर आएगा। कंपनी का यह भी कहना है कि Microsoft की एज्योर AI स्पीच सर्विस की नई फास्ट ट्रांसक्रिप्शन सर्विस के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग ट्रांसक्रिप्शन के लिए एक सरल सा यूजर्स एक्सपीरियंस बनाने में सक्षम है। इतना ही नहीं Oppo की Microsoft के साथ साझेदारी कंपनी का विडोंज पीसी से कनेक्शन का विस्तार करने में मदद करेगी।
MediaTek के साथ भी सहयोग करेगा Oppo
MediaTek के साथ अपने सहयोग के बारे में चर्चा करते हुए कंपनी का कहना है कि वह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर स्टैक के लिए AI सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ताइवानी सेमीकंडक्टर ईकाई के साथ मिलकर काम कर रही है।
कंपनी ने यह भी कहा है कि MediaTek के साथ उसका सहयोग जरूरतों के हिसाब से AI फ्रेमवर्क डेवलप करने तक फैला हुआ है। इसकी वजह से कंपनी को अपने डिवाइस के लिए कटिंग ऐज AI फीचर्स बनाते समय चिपमेकर्स की विशेषज्ञता का सहयोग लेने की अनुमति मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications