Oppo K1 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस
ओप्पो ने आज कल यानि 11 अक्टूबर को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ एक किफायती स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की नई K सीरीज के तहत पहला स्मार्टफोन है। जो युवाओं की पसंद और जरुरतों को देखते हुए डिजाइन किया गया है।डिजाइन के मामले में साल 2018 में विवो और ओप्पो के स्मार्टफोन ने बाजी मारी है और ये सिलसिला ओप्पो के इस फोन Oppo K1 में भी जारी है।

बता दें, ओप्पो के इस स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एआईई प्रोसेसर दिया गया है। जो 6 जीबी रैम, डुअल रियर कैमरे और 3600 एमएएच बैटरी के साथ आता है। फिलहाल, ओप्पो K1 की उपलब्धता चीनी बाजार तक ही सीमित है, लेकिन यह देखते हुए कि भारत में ओप्पो कितना आक्रामक हो रहा है, हम देख सकते हैं कि फोन उपमहाद्वीप में भी अपना रास्ता बना रहा है।
Oppo K1 की कीमत
ओप्पो K1 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। बता दें, ओप्पो के1 स्मार्टफोन 15 99 युआन यानी लगभग 17,000 रुपये की कीमत के साथ आता है। इस कीमत में ओप्पो K1 के 4 जीबी + 64 जीबी वेरियंट को खरीदा जा सकता है। वहीं, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 6 जीबी रैम वेरियंट वाले की कीमत 1799 युआन यानी लगभग 19,200 रुपये है। ओप्पो K1 स्मार्टफोन वैन गोग ब्लू और मोचा रेड कलर में बेचा जा रहा है। हालांकि अभी ओप्पो K1 स्मार्टफोन को चीनी बाजार में ही उपलब्ध कराया गया है। स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। फोन 19 अक्टूबर को ऑपन सेल के माध्यम से उपलब्ध होगा।
Oppo K1: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, ओप्पो के1 1080 x 2340 पिक्सल और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। वहीं फोन के फ्रंट पर 6.4 इंच का डिस्प्ले दी गई है। यही वजह है कि फोन में स्क्रीन-टू-बॉडी 91% अनुपात शामिल है। इसके अलावा, ओप्पो ने फिंगरप्रिंट स्कैनर को डिस्प्ले से जोड़ा है। जो आने वाले वनप्लस 6 टी और विवो वी 11 प्रो के समान है। बता दें, ओप्पो के 1 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट द्वारा संचालित है।
साथ ही हैंडसेट में 4 जीबी / 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। वहीं, ऑप्टिक्स के लिए ओप्पो के 1 में पीछे की तरफ 16 एमपी प्राइमरी शूटर दिया गया है। जो 2 एमपी डेप्थ सेंसर के साथ काम करता है। कैमरा कई एआई फीचर्स के साथ आता है। फ्रंट पर वाटरड्रॉप नॉच के साथ 25 एमपी शूटर को जोड़ा गया है। फोन में 3600 एमएएच बैटरी दी गई है, लेकिन फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की कमी है। कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल 4 जी, वोल्ट, वाई-फाई 802.11 बी / जी / एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। बता दें, फोन एंड्रायड 8.1 ओरेओ पर बेस कलरोस 5.1 पर चलता है।
कौन दे सकता है Oppo K1 स्मार्टफोन को चुनौती
ओप्पो के 1 के स्मार्टफोन के प्रतियोगियों के बारें में बात की जाए तो, स्मार्टफोन चीन में शाओमी एमआई 8 एसई को कड़ी टक्कर देता दिखाई दे रहा है। एमआई 8 एसई नए स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ आता है। साथ ही फोन में जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हालांकि एमआई 8 एसई में एक फिसिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर है। जबकि ओप्पो के 1 इन-डिस्प्ले स्कैनर के साथ आता है। जो चीन में 2000 युआन के तहत एक आकर्षक विकल्प बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications








