Home
Mobile

Oppo K1: कम कीमत में कई बेहतरीन फीचर्स वाला बेजोड़ स्मार्टफोन

ओप्पो कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo K1 इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 16,990 रुपए रखी गई है। इस फोन की सबसे अहम खासियत के बारे में हमने आपको पहले भी बताया था, कि इसमें यूएसपी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जिसकी वजह से इस फोन की अहमियत बढ़ जाती है, क्योंकि इस प्राइस सेगमेंट में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सुविधा आमतौर पर अन्य स्मार्टफोन में नहीं है। लिहाजा ओेप्पो का यह नया स्मार्टफोन भारत के कुछ चुनिंदा मिडरेंज स्मार्टफोन में से एक है।

Oppo K1: कम कीमत में कई बेहतरीन फीचर्स वाला बेजोड़ स्मार्टफोन

Oppo K1 12 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को दो कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। पहला- पाएनो ब्लैकल (Piano Black) और एसट्रैल ब्लू (Astral Blue). ओप्पो कंपनी का यह नया स्मार्टफोन कई खास फीचर्स से लैस है और सबसे खास बात कि यह एक मिडरेंज स्मार्टफोन है। लिहाजा यूजर्स को कम पैसों में भी काफी सारे फीचर्स मिल जाएंगे। आइए आपको इस फोन के कुछ खास फीचर्स के बारे में बताते हैं।

फ्यूचरिस्टिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर

इस फोन की सबसे ज्यादा खास बात इसकी इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर तकनीक है। आमतौर पर हम इस रेंज के स्मार्टफोन में इस फीचर को काफी कम ही देखते हैं। इस वजह से इस स्मार्टफोन का फ्यूचरिस्टिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर काफी खास बन जाता है। इस फोन का स्कैनर एक इन स्क्रीन ऑप्टिकल सेंसर का उपयोग करके एकदम सटीक अनलोक का अनुभव कराता है।

25MP AI सेल्फी कैमरा और 16+2 डुअल लेंस रियर कैमरा

सेल्फी स्मार्टफोन की दुनिया में ओप्पो के1 ने अपनी मौजूदगी भी काफी मजबूती से दर्ज करवा दी है। इस हैंडसेट में 25 MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। जो F/2.0 अपर्चर का उपयोग करके यूजर्स को बेस्ट सेल्फी का अनुभव कराता है। आप सेल्फी क्लिक करते वक्त इस फोन में मौजूद ब्यूटी इफेक्ट्स और एआई मोड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आपकी सेल्फी में चार चांद लग जाएंगे।

रियर कैमरा

इस फोन के पिछले कैमरा की बात करें तो Oppo K1 में 16MP + 2 MP का डुअल लेंस रियर कैमरा सेटअप है। इसके साथ में एआई ब्यूटीफिकेशन मोड भी दिया गया है। इस फोन का कैमरा 16 सीन्स और 120 सीन्स के कॉम्बिनेशन के साथ इंटेलिजेंटली आईडेंटीफाई करने भी सक्षम है। इस फोन के कैमरे का कलर वेरिएशन भी इसके पिक्चर्स को काफी विभिन्न बनाता है। इस कैमरे का एआई पोर्ट्रेट मोड एक नेचुरल डेप्थ ऑफ फ्लिड इफेक्ट की भी पिक्चर्स क्लिक कर सकता है।

खूबसूरत 3डी ग्रेडिएंट डिजाइन

Oppo K1 एक डिजाइन मास्टरपीस फोन है। यह स्मार्टफोन 3डी ग्रेडिएंग डिजाइन के साथ आता है, जहां हर एंगल एक उत्तम रंग को दर्शाता है। इस फोन के पिछले पैनल को काफी हल्के कलर से डिजाइन किया गया है, जिसकी वजह से फोन के स्लाइट मूवमेंट में भी फोन की सुंदरता रिफेल्ट करती है।

वॉटरड्रॉप स्क्रीन के साथ वाइब्रेंट फुल एचडी+ डिस्प्ले

Oppo K1 मल्टीमीडिया अनुभव के मामले में भी काफी शानदार है। इस फोन में 6.41 इंच की वॉटरड्रॉप स्क्रीन है। इस स्क्रीन में 91% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। इसमें एज टू एज एमोलेड पैनल भी है एक हाई रिज्यॉल्यूशन के साथ इमर्सिव व्यूइंग एक्सप्रीरियंस का अनुभव देता है। इसके साथ ही इसके स्क्रीन में यूजर्स को 3डी ग्राफिकल इंटेंशिव गेम्स भी खेलने को मिलेंगे। इस फोन का स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से भी लैस है, जिसकी बेजोड़ मजबूती से साथ आता है।

हार्डवेयर और सोफ्टवेयर

Oppo K1 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी रोम के साथ स्नैपड्रैगन 600 AI CPU से लैस किया गया है। जिसकी वजह यह मल्टीटास्किंग की परिस्थिति में भी शानदार पर्फोमेंस और बेजोड़ स्पीड प्रदान करता है। अब इसके सोफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ ओप्पो के शानदार ColorOS 5.2 ओपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

कम कीमत में बेजोड़ स्मार्टफोन

इसका कस्टम यूआई एक नए तरह का सोफ्टवेयर अनुभव और बेजोड़ पर्फोमेंस भी पेश करता है। लिहाजा, जो भी यूजर्स एक जबरदस्त लूक और बढ़िया फीचर्स वाले स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, उनके लिए हम इस बहुत सारे फीचर्स से लैस कम कीमत के स्मार्टफोन को खरीदने की सलाह देंगे। इस स्मार्टफोन को खरीदकर यूजर्स को अच्छा अनुभव होगा क्योंकि यह अपने पर्फोमेंस से कभी समझौता नहीं करता है।

Oppo K1: कम कीमत में कई बेहतरीन फीचर्स वाला बेजोड़ स्मार्टफोन
 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo company has launched its new smartphone Oppo K1 in India. The initial price of this phone is 16,990. This smartphone is equipped with many special features and most importantly, it is a mid-range smartphone. So users will get lots of features in less money too. Let us tell you about some special features of this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X