इंडिया लॉन्च से पहले OPPO K10 के फीचर्स आये सामने, भारत में इस दिन होगा लॉन्च
OPPO K10 भारत में 23 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है, और OPPO इसे विशेष रूप से फ्लिपकार्ट के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध कराएगा। OPPO K10 (ओप्पो के10) का अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया गया है। ब्रांड हर दूसरे दिन फोन की कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल्स दे रहा हैं। वर्तमान में, ओप्पो ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट और ओप्पो K10 के एक्सपेंडेबल RAM और स्टोरेज ऑप्शन्स की पुष्टि की है। अब, 23 मार्च को लॉन्च से पहले, कुछ और स्पेक्स सामने आए है जिसको सबसे पहले 91Mobiles द्वारा रिपोर्ट किया गया है।

लॉन्च से पहले OPPO K10 के स्पेसिफिकेशन आये सामने
91Mobiles के अनुसार टिपस्टर योगेश ने बताया कि OPPO K10 में 6.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है, जिसका एलसीडी पैनल 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिवाइस में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट है जिसे 6GB RAM और 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। OPPO K10 में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं ओप्पो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 11-आधारित ColorOS 11.1 स्किन के साथ आएगा।
कैमरा सेटअप की बात करें, तो OPPO K10 एक ट्रिपल-कैमरा स्मार्टफोन है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो शूटर के साथ पेश किया जाएगा। यह सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP के फ्रंट कैमरे के साथ आ सकता है। जबकि इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा।
कैसी है ओप्पो K10 स्मार्टफोन की डिज़ाइन
OPPO K10 में बैक पैनल के टॉप पर एक बड़ा कैमरा आइलैंड है जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप, LED फ्लैश और 10-K सुपर परफॉर्मेंस ब्रांडिंग है। निचले दाएं कोने में एक OPPO लोगो है। हैंडसेट में एक पावर बटन है जो दाईं ओर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और बाईं ओर सिम ट्रे के साथ वॉल्यूम रॉकर के रूप में दोगुना बनाया गया हैं। ओप्पो के10 में स्पीकर ग्रिल, USB टाइप-C पोर्ट, माइक्रोफोन और नीचे की तरफ 3.5mm का हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।
इस तरह अब OPPO K10 जो भारत में 23 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। और डिवाइस को फ्लिपकार्ट के माध्यम से 20,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया जाएगा जो दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और ब्लू में आता है।


Click it and Unblock the Notifications








