Home
Mobile

Oppo K11 5G के डिजाइन का खुलासा, 512GB स्टोरेज के साथ 25 जुलाई को होगा लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपने नए हैंडसेट Oppo K11 5G को जल्द ही लॉन्च करने को तैयार है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो चुका है। जिसके अनुसार इस फोन को 512GB स्टोरेज और 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर के साथ लाया जा रहा है। ओप्पो के11 5जी की प्री-बुकिंग भी कंपनी ने चीन में शुरू कर दी है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo K11 5G की कीमत

कंपनी ने इसका लॉन्चिंग डेट का खुलासा पहले ही कर दिया है। यह फोन चीन में 25 जुलाई को दस्तक देने जा रहा है। जिसे ग्लेशियर ब्लू और मून शैडो ग्रे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इस हैंडसेट की कीमत 2000 युआन यानि कि, लगभग 22,900 रुपये तक तय किया जा सकता है।

Oppo K11 5G स्पेसिफिकेशन्स

आपको बता दें, इसके लॉन्च से पहले ही कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर स्मार्टफन के मल्टीपल पोस्टर शेयर किए हैं, जिससे इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। जिसके अनुसार इस स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफिकेट मिलेगा। कंपनी अपने इस डिवाइस को स्क्रीन TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ ला रही है। इससे स्क्रीन देखते समय आपको आखों पर कम जोर देना पड़ेगा।

Oppo K11 5G के डिजाइन का खुलासा, 512GB स्टोरेज के साथ 25 जुलाई को होगा

टीजर में जारी की गई इमेज को पतले बेजल और होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ देखा जा सकता है। Oppo अपने अपकमिंग हैंडसेट K11 5G में 6nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर शामिल कर सकता है, जो 2.7 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड पर चलेगा। यह फोन 12 GB तक रैम और 512 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज से पैक्ड होगा। चीन में Oppo के ऑफिशियल वेबसाइट और पार्टनर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। Oppo K11 5G में गेमिंग के लिए 11068 स्क्वायर mm हाई परफॉर्मेंस ग्रेफाइट मटीरियल के साथ 4129 स्क्वायर mm vapour chamber लिक्विड कूलिंग प्लेट को भी शामिल किए जानें का खुलासा हुआ है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर भी दिया जा रहा है। इस डिवाइस को लेकर कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस ने AnTuTu प्लेटफॉर्म पर 7,19,702 पॉइन्ट पाए हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo K11 5G will be launched with 6nm Qualcomm Snapdragon 782G processor. Which will run at 2.7 GHz clock speed. This phone will be packed with up to 12 GB of RAM and up to 512 GB of inbuilt storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X