Home
Mobile

Oppo K11 स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

OPPO K11 Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने K सीरीज के नए स्मार्टफोन Oppo K11 को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट फोन को 12GB तक रैम और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसेक साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रही है। कंपनी ने अपने इस नए फोन को मिड रेंज में पेश किया है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके फीचर तक से आपको रूबरू करवाते हैं।

OPPO K11 कीमत व उपलब्धता

OPPO K11 के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1899 युआन यानि कि, लगभग 21,800 रुपये है। वहीं इसके 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2099 युआन यानि कि, लगभग 24,000 रुपये है। 12 GB रैम और 512 GB वाले स्टोरेज वेरियंट की कीमत कंपनी ने 2499 युआन यानि कि, लगभग 28,700 रुपये तय किया है। कंपनी 256 GB वाले मॉडल पर 100 युआन यानि कि, लगभग 1100 रुपये) की छूट दे रही है।चीन में इस लेटेस्ट फोन की प्री- बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसकी बिक्री 1 अगस्त से चीनी यूजर्स के लिए शुरू कर दी जाअगी।

 Oppo K11 स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

OPPO K11 स्पेसिफिकेशन्स

OPPO K11 को कंपनी ने 6.7 इंच फुलएचडी+ OLED स्क्रीन के साथ पेश किया है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें 1100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। ओप्पो ने अपने इस डिवाइस को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 782G 6nm से पैक्ड किया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 642L GPU शामिल किया गया है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो Oppo के इस लेटेस्ट फोन में 8 GB, 12 GB रैम के साथ 256 GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। जबकि 12 GB रैम के साथ 512 GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। Oppo K11 डुअल सिम सपोर्ट के साथ आ रहा है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 13.1 के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल IMX890 सेंसर मिलेगा। अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। सिक्यॉरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने केलिए कंपनी ने इसमें 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G,ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of 8 GB RAM and 256 GB storage variant of OPPO K11 is 1899 yuan i.e., approximately Rs 21,800. At the same time, the price of its 12 GB RAM and 256 GB storage variant is 2099 Yuan i.e., approximately Rs 24,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X