Home
Mobile

Oppo K11x स्मार्टफोन 6.72 इंच डिस्प्ले और 108 MP कैमरा के साथ लॉन्च, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo K11x स्मार्टफोन 6.72 इंच डिस्प्ले और 108 MP कैमरा के साथ लॉन्च

OPPO K11x : ओप्पो ने अपने K सीरीज का नया हैंडसेट Oppo K11X को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने सबसे पहले चीन में पेश किया है। जिसमें यूजर्स को 108 मेगापिक्सल का कैमरा और 256 GB तक स्टोरेज मिल रहा है। यह लेटेस्ट स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Oppo K10x का अपग्रेडेड वर्जन है।

Oppo K11x के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo K11x के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आपको इस फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट है। इस फोन की स्क्रीन 680 तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Panda 1681 टेम्पर्ड को शामिल किया है। यह लेटेस्ट फोन ऑक्टा-कोर 8nm स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। इसमें यूजर्स को के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज , 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम +256 GB स्टोरेज के तीन वेरियंट ऑप्शन मिल रहे हैं।

Oppo K11x स्मार्टफोन 6.72 इंच डिस्प्ले और 108 MP कैमरा के साथ लॉन्च

वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी ने ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है। जिसका प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और एलईडी फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को इस स्मार्टपोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 OS बेस्ड ColorOS 13.1 स्किन के साथ आ रहा है।

इस हैंडसेट में स्टीरियो स्पीकर सेटअप और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट को भी शामिल किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.2, ड्यूल-सिम कार्ड स्लॉट, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा इसमें यूजर्स को 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की एक बड़ी बैटरी मिल रही है। सिक्यॉरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 एमएम ऑडियो जैक को जोड़ा गया है।

OPPO K11x की कीमत और कलर

OPPO K11x स्मार्टफोन को जेड ब्लैक और पर्ल कलर दो रंगों के साथ पेश किया गया है। इस हैंडसेट के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1499 युआन (करीब 17,600 रुपये) है। इसके अलावा 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1699 युआन (करीब 19,900 रुपये) तय किया गया है। वहीं 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वेरियंट को कंपनी ने 1899 युआन (करीब 22,295 रुपये) कीमत के साथ लॉन्च किया है। जिसकी खरीदारी चीन में 31 मई से शुरू हो जाएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo has launched its new K series handset Oppo K11X. The company has first introduced this phone in China. In which users are getting 108 megapixel camera and up to 256 GB of storage. This latest smartphone is an upgraded version of Oppo K10x launched last year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X