Home
Mobile

Oppo K12 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Oppo K12 Specs: Oppo जल्द ही अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रहा है। जिसे बाजार में Oppo K12 के नाम से पेश किया जाएगा। अब कंपनी ने भी कंफर्म कर दिया है कि, चीन में 24 अप्रैल को K12 से पर्दा उठेगा। इसके साथ ही फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन की भी जानकारी सामने आ गई है। आइए आपको आगे Oppo के इस आगामी फोन K12 के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oppo K12 का डिजाइन- Oppo K12 के बैक में आपको वर्टिकल ड्यूल कैमरा सिस्टम मिलेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे blue clouds और Starry night दो कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। इसका Starry night कलर ऑप्शन गर्मियों में रात के समय साफ आसमान की तरह अपनी चमक को दर्शा रहा है।इस फोन के टीजर वीडियो की बात करें तो इसेमें फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Oppo K12 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का खुला

फिलहाल कंपनी ने K12 के डिजाइन का खुलासा कर दिया है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस को अभी कंफर्म नहीं किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ओप्पो के12 वनप्लस नोर्ड सीई 4 5जी का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जिसे अभी हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था।

Oppo K12 के संभावित स्पेसिफिकेशन- उम्मीद की जा रही है कि, K12 में भी वही स्पेसिफिकेशंस दिए जा सकते है, जो OnePlus Nord CE 4 5G में मिले थे। यानी कि, Oppo K12 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दिय़ा जा सकता है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

Oppo K12 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का खुला

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज भी मिल सकता है। उम्मीद है कि, यह फोन 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज से पैक्ड होगा।

यह आगामी फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Oppo K12 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का खुला

कैमरा की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo K12 launch on april 24 specifications and design revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X