Home
Mobile

Oppo ने 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ नया Smartphone किया लॉन्‍च, जानें कीमत

Oppo ने अपने घरेलू बाजार चीन में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। जिसे Oppo K12 के नाम से जाना जाएगा। इस फोन में यूजर्स को भारत में हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 4 5G के ही स्पेक्स मिल रहे हैं।

यह फोन 5500mAh की दमदार बैटरी से भी लैस है, जो 100W की चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। तो चलिए आगे आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Oppo ने 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ नया Smartphone किया लॉन

Oppo K12 की कीमत- ओप्पो के12 के 8GB/256GB वेरियंट की कीमत कंपनी ने 1,899 युआन करीब 21,831 रुपये तय किया है। वहीं इसके 12GB/256GB वेरियंट के लिए आपको 2,099 युआन करीब 24,621 रुपये खर्च करने होंगे। इसके साथ ही इसके टॉप वेरियंट 12GB/512GB को 2,499 युआन यानी कि, लगभग 28,729 रुपये कीमत के साथ पेश किया गया है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो इस फोन को क्लियर स्‍काई और स्‍टाररी नाइट दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल इस फोन को भारतीय बाजार में उपलब्‍ध कराए जानें को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Oppo ने 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ नया Smartphone किया लॉन

Oppo K12 स्पेक्स- ओप्पो K12 फोन में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.7 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही इसमें परफॉर्मेंस के लिए ओप्पो ने इसे Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के लैस किया है।

स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12GB तक LPDDR4x रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल रहा है। ओएस की बात करें तो यह फोन Android 14 बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेगा।

Oppo ने 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ नया Smartphone किया लॉन

धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन को IP54 रेटिंग मिले हैं। आपको बता दें, फोन को SGS Gold Label 5-star drop-resistant certification के पेश किया गया है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि, इसे कूलिंग सिस्‍टम के साथ लाया गया है, ताकि गेमिंग के दौरान यह ज्‍यादा गर्म ना हो सके।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ois के साथ 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,500mAh बैटरी शामिल की है, जो 100W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO K12 launched with 100w fast charging and 50mp camera check price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X