Oppo K12 Plus लॉन्च डेट कंफर्म, खास फीचर्स की हुई पुष्टि
चीनी टेक कंपनी Oppo इस महीने Oppo Find X8 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी इसी महीने अपना नया मिड-रेंज Oppo K12 Plus फोन भी पेश करने वाली रही है।
इसका खुलासा खुद ओप्पो ने किया है। ब्रांड के अनुसार Oppo K12 Plus स्मार्टफोन 12 अक्टूबर को दस्तक देने को तैयार है। इस आगामी फोन के आने से पहले ही इसकी बैटरी और कैमरा डिटेल्स सामने आ गए हैं।

यह अपकमिंग फोन K12 लाइनअप में शामिल होगा, जिसे इस साल अप्रैल में ही पेश किया गया है। ओप्पो K12 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप शामिल किया गया है।
उम्मीद की जा रही है कि, ओप्पो K12 प्लस में K12 वेरिएंट के समान डिजाइन और स्पेसिफिकेशन मिल सकते है, हालांकि प्लस मॉडल को बड़ी बैटरी से लैस किया जाएगा। आइए आपको आगे अब तक सामने आई वो सभी डिटेल्स बताते हैं, जिन्हें आपको जानना चाहिए।
Oppo K12 Plus लॉन्च डेट- ओप्पो K12 प्लस को 12 अक्टूबर स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे चीनी बाजार में लॉन्च किया जाएगा। ऑफिशियली इमेज से इसके डिजाइन पर से पर्दा उठ चुका है।
जिसमें एक गोली के आकार का रियर कैमरा आइलैंड दिखाई दे रहा है, जहां दो कैमरा सेंसर एक एलईडी यूनिट के साथ रखे गए हैं। ओप्पो K12 प्लस को बेसाल्ट ब्लैक और स्नो पीक व्हाइट कलर ऑप्शन में आने की पुष्टि की गई है।
Oppo K12 Plus के स्पेक्स- ओप्पो के इस आगामी फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा इसमें Android 14-आधारित ColorOS 14 होने की अफवाह है।
इसके अलावा इसके परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट शामिल किए जानें की उम्मीद है। बता दें, यही प्रोसेसर स्टैंडर्ड ओप्पो K12 में भी शामिल किया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा दिए जाने की भी पुष्टि की गई है।
इसके अलावा, ओप्पो K12 प्लस में 6,400mAh की बैटरी शामिल किए जाने की पुष्टि की गई है, जो K12 (5,500mAh) से बड़ी होगी। हालांकि, प्लस वेरिएंट में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल सकती है, जबकि इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट को 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया था।
कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि, यह ओप्पो K12 की तुलना में ज्यादा किफायती हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








