Home
Mobile

Oppo ने चुपचाप मिड रेंज सेगमेंट में नया फोन किया लॉन्च, स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo K12 Plus लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने मिड-रेंज सेगमेंट के तहत उपलब्ध कराया है। इस फोन में यूजर को बेहतरीन डिस्प्ले के साथ एक बड़ी बैटरी मिल रही है।

यह फोन एंड्रॉइड 14 के साथ ओप्पो के ColorOS 14 स्किन के साथ आता है, जिसमें 8GB/256GB से लेकर 12GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। तो चलिए आपको इसकी अन्य खासियतों के साथ कीमत व उपलब्धता बताते हैं।

Oppo ने चुपचाप मिड रेंज सेगमेंट में नया फोन किया लॉन्च, जानें डिटेल

Oppo K12 Plus के स्पेसिफिकेशन-

डिस्प्ले- इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसका डिस्प्ले P3 वाइड कलर गैमट को भी सपोर्ट करता है और ज्यादा रिस्पॉन्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए 240Hz टच सैंपलिंग रेट का दावा करता है।

चिपसेट- प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर है, जो दैनिक कार्यों और थोड़ा बहुत गेमिंग के लिए उपयुक्त चिप है।

स्टोरेज- यह फोन एंड्रॉइड 14 के साथ ओप्पो के ColorOS 14 स्किन के साथ आता है। इसमें 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 512GB तक का स्टोरेज मिलता है।

कैमरा- K12 Plus में डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस है। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी- इसे पावर देने ते लिए कंपनी ने इस फोन में 6400mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो इसे पूरे दिन इस्तेमाल करने लायक बनाता है। इसके साथ ही यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी - कनेक्टिविटी के लिए इसमें सामान्य वाई-फाई 6, NFC के साथ 5G सपोर्ट और ब्लूटूथ 5.4 मिलता है। इसमें OTG कैपेसिटी के साथ USB टाइप-C पोर्ट और अन्य सुरक्षा के लिए अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

कीमत व उपलब्धता- ओप्पो K12 प्लस को फिलहाल चीन में ही उपलब्ध कराया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो K12 Plus को स्नो पीक व्हाइट और ब्लैक बेसाल्ट दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कीमत की बात करें तो इसके 8GB/256GB मॉडल की कीमत 1,899 युआन यानी (लगभग 22,600 रुपये) है।

वहीं 12GB/256GB मॉडल की कीमत 2099 युआन यानी (लगभग 24,900 रुपये) और टॉप वेरिएंट 12GB/512GB मॉडल की कीमत 2499 युआन (लगभग 29,700 रुपये) है। लॉन्चिंग के बाद से ही फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुका है। इस फोन की सेल कल यानी 15 अक्टूबर से शुरू होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo k12 plus launched in china check specifications price and Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X