Home
Mobile

OPPO K12x 5G Hands-On Review: किफायती सेगमेंट में ड्यूरेबिलिटी की सीमा को आगे बढ़ाता हुआ

OPPO K12x 5G किफायती सेगमेंट में ड्यूरेबिलिट की सीमा को आगे बढ़ाता हुआ

भारत किफायती 5G स्मार्टफोन के लिए स्वर्ग बन गया है। 15 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन का मार्केट भारत के सबसे प्रतिस्पर्धी बाजारों में से एक है, जहां कई ब्रांड वर्चस्व की होड़ में हैं। इस प्रतिस्पर्धी बाजार में ज्यादातर ब्रांड कीमत के हिसाब से सबसे बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस देकर एक स्टैंडर्ड फॉर्मूला अपनाते हैं। लेकिन कई बार ये स्पेसिफिकेशंस एक कमजोर बाहरी बनावट के पीछे छुप जाते हैं, जिसे अक्सर इन फोन की बजट प्रकृति की वजह से अनदेखा कर दिया जाता है- अब तक।

OPPO ने हाल ही में भारत में अपनी किफायती K सीरीज को एक नए फोन वैल्यू -एडेड स्मार्टफोन के साथ अपडेट किया है। OPPO K12x 5G का लक्ष्य अपने शानदार डिजाइन, मिलिट्री स्टैंडर्ड टिकाऊपन, शानदार विजुअल, बड़ी बैटरी, सुपरफास्ट चार्जिंग, एक शक्तिशाली चिप और बहुमुखी ऑप्टिक्स के साथ भारत के किफायती 5G सेगमेंट पर कब्जा करना है। अब आइए देखें कि OPPO K12x 5G किस तरह से भारत में 12,999 रुपये की कीमत पर सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन देने के लिए लुक, टिकाऊपन और कार्यक्षमता का मिश्रण करता है।

OPPO K12x 5G किफायती सेगमेंट में ड्यूरेबिलिट की सीमा को आगे बढ़ाता हुआ

पेश है सेगमेंट का सबसे स्लीक और मजबूत फोन!

अपनी फ्लैट स्क्रीन और राउंडेड साइड के साथ, हमने पाया है कि OPPO K12x 5G रोजाना इस्तेमाल करने के लिए काफी आरामदायक है। फोन दो खूबसूरत रंगों में आता है- मिडनाइट वायलेट और ब्रीज ब्लू, हमारे ब्रीज ब्लू मॉडल में एक फिंगर और स्मज रेजिस्टेंट मैट फिनिश है, जबकि मैग्नेटिक पार्टिकल डिजाइन में एक शानदार शिमर है। आकर्षक फिनिश को नजरअंदाज करना मुश्किल है। इसके अलावा K12x 5G में एक पतला और हल्का फॉर्म फैक्टर दिया है, जो कि 7.68 मिमी पतला है और इसका वजन सिर्फ 186 ग्राम है।

ट्रेक्विल डिजाइन के अलावा OPPO K12x 5G को 360 डिग्री डैमेज प्रूफ ऑर्मर बॉडी के साथ टैंक की तरह बनाया गया है। मुख्य घटकों पर शॉक-एब्जॉर्बिंग फोम और OPPO द्वारा विकसित हाई-स्ट्रैंथ एलॉय फ्रेम मिलकर प्रभावों के लिए ठोस प्रतिरोध प्रदान करते हैं। OPPO ने प्रत्येक घटक के लिए पर्याप्त अंतराल भी छोड़ा है, ताकि आकस्मिक गिरावट के खिलाफ कुशनिंग की एक लेयर प्रदान की जा सकें।

OPPO K12x 5G किफायती सेगमेंट में ड्यूरेबिलिट की सीमा को आगे बढ़ाता हुआ

हालांकि शो का रियल स्टार K12x 5G के साथ बॉक्स में शामिल 'एंटी-ड्रॉप शील्ड' केस है। केस में शॉक और ड्रॉप रेजिस्टेंस दोनों प्रदान करने के लिए एक मजबूत बैक शेल और कॉर्नर पर कुशनिंग हैं। जब हैंडसेट गलती से संगमरमर के फर्श पर लगभग एक मीटर की ऊंचाई से गिर गया, तो हमने अनजाने में कुछ तस्वीरें खीचते समय केस की टेस्टिंग की।

सौभाग्य से, हमने पाया कि फोन सुरक्षित था। OPPO K12x 5G रिलायबिलिटी और ड्यूरेबिलिटी पर काफी जोर देता है, यह सुनिश्चित करता है कि फोन आने वाले वर्षों तक टिकने के लिए पर्याप्त मजबूत है। यह ड्रॉप रेजिस्टेंस के लिए अपने मिलिट्री स्टैंडर्ड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ सेगमेंट में सबसे मज़बूत फ़ोन के रूप में भी शुरू हुआ है। इसकी ड्यूरेबिलिटी के बावजूद, हम यह सुनिश्चित करने के लिए शामिल केस के साथ OPPO K12x 5G का इस्तेमाल करने की सलाह देंगे कि इसे कोई नुकसान न हो।

फोन के फ्रंट की बात की जाए तो डिस्प्ले में एक महत्वपूर्ण विशेषता है, जिसे अनदेखा करना आसान है, लेकिन जब शॉवर से कोई महत्वपूर्ण टेक्स्ट भेजने की बात आती है, तो यह वास्तव में बहुत मददगार साबित होती है। इस विशेषता को स्प्लैश टच कहा जाता है और यह आपको गीले हाथों से भी डिस्प्ले का इस्तेमाल करने की अनुमति देता है। यह धूल और पानी के छींटों से बचने के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। अंत में OPPO K12x 5G की स्क्रीन को खरोंच और पंक्चर से बचने के लिए डबल टेम्पर्ड पांडा ग्लास द्वारा सुरक्षित किया गया है।

OPPO K12x 5G किफायती सेगमेंट में ड्यूरेबिलिट की सीमा को आगे बढ़ाता हुआ

पावर जो लंबे समय तक चलती है, स्पीड जो चौंकाती है

OPPO K12x 5G में 5,100mAh की बड़ी बैटरी होने के कारण, चार्जर के लिए इधर-उधर भागना दुर्लभ हो जाता है। यहां सेल पूरे दिन की बैटरी लाइफ दे सकता है और दूसरे दिन के लिए थोड़ी अतिरिक्त बैटरी दे सकता है। अपनी बड़ी बैटरी के साथ OPPO K12x एक बार चार्ज करने पर 15.77 घंटे से ज़्यादा YouTube वीडियो प्लेबैक या 9.31 घंटे से ज़्यादा ऑडियो प्लेबैक दे सकता है।

और ज्यादातर प्रतिस्पर्धियों से अलग, जो सिर्फ 8W या कभी-कभार 33W देते हैं, OPPO K12x 5G SUPERVOOCTM फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करता है। बॉक्स में शामिल 45W अडैप्टर के साथ K12x 5G सिर्फ 74 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो सकता है, जो कि एक किफायती स्मार्टफोन के लिए काफी प्रभावशाली है।

हालांकि, जहां अन्य फोन फास्ट चार्जिंग पर ही आकर रुक जाते हैं, वहीं OPPO चार साल से ज्यादा समय तक बेहतरीन बैटरी परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हुए एक कदम और आगे बढ़ जाता है, लगभग 1,600 चार्ज साइकिल के बाद भी इसकी मूल क्षमता का 80% से ज्यादा हिस्सा बना रहता है। एफिसिएंस और स्टेबल चार्जिंग को और भी ज्यादा सुनिश्चित करने के लिए OPPO ने K12x 5G में कई हार्डवेयर-बेस्ड बदलाव किए हैं। इसके अलावा OPPO का स्मार्ट चार्जिंग फीचर प्रोसेस को आपके फोन के इस्तेमाल और चार्जिंग के दौरान फोन के टेम्परेचर के हिसाब से तैयार करता है। यह फास्ट चार्जिंग सुनिश्चित करता है और साथ ही आपकी बैटरी की उम्र भी बढ़ाता है।

OPPO K12x 5G किफायती सेगमेंट में ड्यूरेबिलिट की सीमा को आगे बढ़ाता हुआ

एक ऑल-राउंड एंटरटेनर | शानदार विज़ुअल और स्मूथ नेविगेशन का अनुभव करें

फोन के फ्रंट की बात करें तो, आपको पतले बेजल (89.9% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो) के साथ 6.67-इंच का लंबा डिस्प्ले मिलता है, जो कि आपको अधिकतम स्क्रीन रियल एस्टेट देता है। डिस्प्ले काफी ब्राइट है और सीधी धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है, जो कि 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्राप्त करता है, जो कि इस सेगमेंट में सबसे बेहतर है।

OPPO K12x 5G खास तौर पर इसके Amazon HD और Widevine L1 सर्टिफिकेशन की बदौलत Amazon Prime Video पर कंटेंट दिखाने में बेहतरीन है। कंटेंट देखने के लिए बेहतरीन होने के अलावा, यहां इस्तेमाल किया गया पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जो कि नेविगेशन को आसान बनाता है। 120Hz डिस्प्ले पर कैजुअल गेमिंग काफी मजेदार है।

OPPO K12x 5G किफायती सेगमेंट में ड्यूरेबिलिट की सीमा को आगे बढ़ाता हुआ

वर्सेटाइल परफॉर्मेंस और सीमलैस कनेक्टिविटी

प्रदर्शन के बारे में बात किए बिना कोई भी स्मार्टफोन एक्सपीरियंस अधूरा है। इस उद्देश्य से OPPO ने K12x 5G को MediaTek Dimensity 6300 5G SoC से लैस किया है, जिसे 8GB तक की RAM के साथ जोड़ा गया है। MediaTek चिप आपके द्वारा दिए जाने वाले अधिकांश कार्यों को शानदार ढंग से संभाल सकती है और डेली वर्क को तेजी से पूरा कर सकती है। OPPO K12x 5G पर मल्टीटास्किंग भी काफी आसान थी, क्योंकि हम बिना किसी रुकावट के ऐप्स के बीच तेजी से स्विच कर सकते थे।

इसके अलावा, OPPO का रैम एक्सपेंशन फीचर आपको मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए 8GB तक के अनयूज्ड स्टोरेज को वर्चुअल RAM के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति देता है। जीवन को और भी आसान बनाने के लिए, OPPO का ट्रिनिटी इंजन सिस्टम को सुचारू रूप और अधिक स्टेबल बनाने के लिए पर्दे के पीछे से काम करता है। यदि आप एक मोबाइल गेमर हैं, तो OPPO K12x 5G न केवल अधिकांश शीर्षक चला सकता है, बल्कि यह लैग-फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस का भी वादा करता है।

स्टोरेज के लिए OPPO ने अपने लेटेस्ट किफायती 5G स्मार्टफोन को 256GB तक के क्विक UFS 2.2 स्टोरेज से लैस किया है। जबकि अधिकांश OEM-माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट को हटा रहे हैं, OPPO के माध्यम से यह 1TB तक एक्सपेंशन प्रोवाइड करता है। इसके अलावा, OPPO K12x 5G ने OPPO लैब के 50-महीने के फ्लूएंसी टेस्ट को सफलतापूर्वक पास कर लिया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यह लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी स्मूथ और फास्ट बना रहे।

कनेक्टिविटी एक ऐसा फीचर है, जिसे अक्सर किफायती स्मार्टफोन में अनदेखा कर दिया जाता है। लेकिन K12x 5G के साथ ऐसा नहीं है। OPPO K12x 5G पर AI LinkBoost लाता है, ताकि एक स्मूथ और अधिक स्टेबल एक्सीपीरिंयस के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा सकें। AI LinkBoost के कुछ लाभ इस प्रकार है:

  • मॉल और बेसमेंट जैसे कमजोर Wi-Fi सिग्नल वाले क्षेत्रों में AI LinkBoost वाई-फाई से सेलुलर पर स्विच करने की गति को बढ़ाता है, जबिक DSDA डुअल-कार्ड डुअल-स्टैंडबाय दोनों सिम कार्ड पर एक साथ कॉल और इंटरनेट का उपयोग करने की अनुमति देता है।
  • आप AI LinkBoost का इस्तेमाल करके कमजोर नेटवर्क वाले कॉन्सर्ट और त्यौहारों जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी फोटो को तेजी से और ज्यादा भरोसेमंद तरीके से शेयर कर सकते हैं।
  • अंत में ये भारी ट्रैफिक या शहर के केंद्रों में सही लोकेशन अपडेट करने में भी सक्षम है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप कभी भी खो ना जाएं।
OPPO K12x 5G किफायती सेगमेंट में ड्यूरेबिलिट की सीमा को आगे बढ़ाता हुआ

AI एज के साथ अल्ट्रा-क्लियर फ़ोटोग्राफ़ी का अनुभव लें

कैमरों के मामले में OPPO K12x 5G में f/1.8 अपर्चर और AF के साथ 32MP अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी सेंसर और 2MP पोर्ट्रेट लेंस है। आगे की तरफ इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा है। मेन कैमरा OPPO के HDR 3.0 एल्गोरिद्म को सपोर्ट करता है, जो कि दिन के उजाले में क्रिस्प और हाई रिजॉल्यूशन शॉट्स कैप्चर करता है। रियर कैमरा सिस्टम AI Portrait Retouching को भी सपोर्ट करता है, जो कि हर बार आपको बेहतरीन पोर्ट्रेट पाने के लिए AI का इस्तेमाल करता है।

हालांकि 2MP सेंसर का जुड़ना ज्यादा बड़ा काम नहीं लगता है, लेकिन डेप्थ-ऑफ-फील्ड इफेक्ट और सटीक सब्जेक्ट सेपरेशन प्रोवाइड करने में मदद करता है और फिर Dual-View Video ऐक ऐसा फीचर है, जो कि आपको रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से एक साथ फुटेज कैप्चर करने की अनुमति देता है। यह फीचर व्लॉगर्स के लिए बहुत काम आता है, जिससे वे ज्यादा आकर्षक कंटेंट बना सकते हैं। यहां OPPO K12x 5G पर शूट किए कुछ सैंपल दिए गए हैं।

और भी बहुत कुछ!

OPPO K12x 5G एंड्रॉयड 14 पर रन करता है, जिसके ऊपर साफ और कस्टमाइजेबल ColorOS 14 स्किन है। OPPO ने दो बड़ा एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 3 साल के रेगुलर सिक्योरिटी पैच का भी वादा किया है, जो कि एक किफायती स्मार्टफोन के लिए इफेक्टिव है। फोन में एक 'Turbo Torch' भी है, जो 4 एडजस्टेबल ब्राइटनेस सेटिंग्स प्रोवाइड करती है। अंत में 300% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड, जो कम से कम विकृति के साथ संतुलित अनुभव के लिए ऑडियो को अनुकूलित करते हुए पावरफुल साउंड प्रदान करता है।

OPPO K12x 5G किफायती सेगमेंट में ड्यूरेबिलिट की सीमा को आगे बढ़ाता हुआ

OPPO K12x 5G पर अंतिम विचार

पहली नजर में OPPO K12x 5G अपने शानदार शिमरिंग डिजाइन, शानदार ड्यूरेबिलिटी और पावरहाउस स्पेसिफिकेशन के साथ एक खूबसूरत बीस्ट है। हालांकि थोड़ी गहराई से जानने पर आपको एहसास होगा कि स्मार्टफोन लंबे समय तक चलने के लिए बनाया गया है। OPPO K12x 5G का हर पहलू केवल तत्कालिक रूप से प्रभावित करने के लिए लोन्ग-टर्म मोबाइल सॉल्यूशन प्रोवाइड करने के लिए तैयार किया गया है। फोन के साथ हमारे समय के दौरान, एक बात क्लियर हो गई कि OPPO K12x 5G का मूल्य इसकी स्पेसिफिकेशंस शीट में नहीं बल्कि इसके ब्लूप्रिंट में निहित है। एक ऐसा ब्लूप्रिंट जो हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर पर समझौता किए बिना INR 15,000 से कम कीमत में सबसे मज़बूत स्मार्टफ़ोन प्रदान करता है।

OPPO K12x 5G किफायती सेगमेंट में ड्यूरेबिलिट की सीमा को आगे बढ़ाता हुआ

OPPO K12x 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर

भारत में OPPO K12x 5G की कीमत बेस 6GB/128GB मॉडल के लिए 12,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 8GB/256GB कॉन्फिगरेशन के लिए आपको 15,999 रुपये देने होंगे। फोन पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे Flipkart, OPPO e-Store और मेनलाइन रिटेल आउटलेट के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कई तरह के ऑफर भी चल रहे हैं, जिनका फायदा आप स्मार्टफोन खरीदते समय उठा सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO K12x 5G Hands-On Review: Pushing the boundaries of durability in the affordable segment
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X