Home
Mobile

Oppo K12x 5G भारत में आज होगा लॉन्च, जानिए क्या कुछ होगा खास

Oppo Upcoming Mobile: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo आज यानी 29 जुलाई को अपना एक नया बजट सेगमेंट स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Oppo K12x 5G के नाम से जाना जाएगा।

ओप्पो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले के साथ 45W सुपर-VOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 50MP कैमरा के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है।

Oppo K12x 5G भारत में आज होगा लॉन्च, जानिए क्या कुछ होगा खास

हाल ही में फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट पर 'फ्लिपकार्ट यूनिक' स्टिकर के साथ लिस्ट किया गया था। ऐसे प्रोडक्ट्स जो फ्लिपकार्ट के लिए खास या फिर एक्सक्लूसिव हैं। तो चलिए आगे इस अपकमिंग फोन में क्या कुछ खास होगा जानते हैं।

आपको बता दें, देश में उपलब्ध कराए जानें से पहले इसे चीन के लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, कंपनी ने यह कंफर्म नहीं किया है कि, भारत में लॉन्च होने वाला ओप्पो K12x 5G चीनी वेरिएंट जैसा ही होगा। लेकिन चीनी मॉडल पर एक नजर डालने से हमें इस बारे में यह पता चलेगा कि, इस स्मार्टफोन से क्या उम्मीद कर सकते हैं।

Oppo K12x 5G भारत में आज होगा लॉन्च, जानिए क्या कुछ होगा खास

Oppo K12x 5G संभावित स्पेसिफिकेशन- ओप्पो के इस फोन में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 नीट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 2400×1080 रेजॉल्यूशन के साथ आता है।

इसके डिस्प्ले को लेकर दावा किया गया है कि, यह स्प्लैश टच टेक्निक को सपोर्ट करता है, जिससे गीले हाथों से भी फोन का उपयोग किया जा सकेगा। इसके डिस्प्ले में IP54-​​​​ रेटिंग दी गई है।

Oppo K12x 5G भारत में आज होगा लॉन्च, जानिए क्या कुछ होगा खास

हुड के नीचे, K12x में 2.2GHz पर क्लॉक किया गया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर मिलता है, जिसे LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 50MP का मेन कैमरा है। इसके अलावा f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का पोर्ट्रेट लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर और 82-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 16MP का कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग के लिए ओप्पो के इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, 3G, 2G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, GPS, FM रेडियो और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट के साथ स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड का भी ऑप्शन दिए जानें की भी उम्मीद है।

ओप्पो K12x 5G का वजन 186 ग्राम होगा। बेहतर ग्रिप के लिए फ्रेम में मैट फिनिश होगी और कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्रीज ब्लू और मिडनाइट वॉयलेट कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo K12x 5G India launch on july 29, know specifications and price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X