OPPO K12x 5G भारत में 12,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च, जानें उपलब्धता व फीचर्स
OPPO ने अपने वादे के अनुसार भारत में K सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन K12x 5G लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने अपने इस बजट फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले दिया है।
इसके अलावा इस फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। चलिए आपको आगे इसकी कीमत, लॉन्च ऑफर और उपलब्धता से लेकर फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।

कीमत और उपलब्धता- OPPO K12x को आप ब्रीज ब्लू और मिडनाइट वॉयलेट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। कीमत की बात करें तो इसके 6GB + 128GB मॉडल की प्राइज 12,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की प्राइज 15,999 रुपये है।
इसकी पहली सेल 2 अगस्त से फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर शुरू होगा। वहीं लॉन्च ऑफर की बात करें तो HDFC, SBI और Axis बैंक कार्ड के जरिए इसकी खरीदारी पर 1000 रुपये तक की तत्काल छूट और 3 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर की जा रही है।

OPPO K12x 5G स्पेसिफिकेशन- ओप्पो के इस फोन को धूल और पानी के सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग मिले हैं। यह फोन 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है।
इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, पांडा ग्लास प्रोटेक्शनइसमें सेगमेंट-फर्स्ट स्प्लैश टच तकनीक है, जो यूजर्स को गीले हाथों से या स्क्रीन गीली होने पर भी टचस्क्रीन को ऑपरेट करने देती है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। जो ARM माली-G57 MC2@1072MHz GPU के साथ 6GB , 8GB LPDDR4X RAM और 128GB, 256GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह फोन Android 14 कलर OS 14 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें GC32E2 सेंसर के साथ 32MP रियर कैमरा, f/1.8 अपर्चर, 2MP पोर्ट्रेट सेंसर, GC02M1B सेंसर, f/2.4 अपर्चर, LED फ्लैश, f/2.05 अपर्चर के साथ 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें 5G NA/NSA, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.1, GPS + GLONASS, USB टाइप-C दिया गया है। डायमेशन की बात करें तो इसका वजन: 186 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








